भारतीय कंपनी डीटेल ने लॉन्च किया सबसे सस्ता LCD टीवी, कीमत मात्र 3,999 रुपये

Aazad Staff

Technology

भारतीय कंपनी डीटेल ने 19 इंच का LCD टीवी लॉन्च कर दिया है। इस टीवी की खास बात इसकी कीमत है। 19 इंच के इस टीवी की कीमत मात्र 3999 रुपये रखी गई है। बता दें कि इस कंपनी ने अब तक कई सस्ते फोन और एक्सेसरीज को लॉन्च किया है।

भारत की कंपनी डीटेल यू तो सस्ते स्मार्टफोन्स और एक्सेसरीज लॉन्च करने के लिए जानी जाती है लेकिन इस बार इस कंपनी ने सबसे सस्ता LED टीवी लॉन्च किया है जिसकी कीमत मात्र 3,999 रुपये है। इस टीवी का नाम Detel D1 है और इसमें 19 इंच की एचडी स्क्रीन दी गई है। ये टीवी 24 से 65 इंच तक के हैं।

इसमें एचडीएमआई और यूएसबी पोर्ट दिया गया है। इसके साथ ग्राहक को एक साल की वॉरंटी भी दी जा रही है। इसके स्क्रीन की बात करे तो ये भी शानदार है। इसका स्क्रीन रेज्योलुशन 1366x768 है और कॉन्ट्रास्ट रेश्यो 3,00,000:1 है।  इस टीवी को लेकर कंपनी ने दावा किया है कि यह टीवी डेस्कटॉप के डिस्प्ले को डबल कर देगी।

भारतीय ब्रैंड Detel के एमडी और फाउंडर योगेश भाटिया के अनुसार उनका लक्ष्य हर घर तक पहुंचने का है। चाहे वो मोबाईल हो या टीवी, कंपनी का लक्ष्य लोगों तक सस्ती या किफायती कीमत में प्रोडक्ट पहुंचाना है।

इस टीवी को आप कंपनी की वेबसाइट या मोबाइल ऐप के की मदद से खरीद सकते है। आपको बता दें कि Detel ने इससे पहले 299 रुपये में फोन लॉन्च किया था जिसे अपग्रेड किया गया और ये 349 रुपये में बिकता है। इस फोन का नाम Detel D1 है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.