तुगलकाबाद हिंसा : भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद समेत ९० गिरफ्तार

Aazad Staff

Nation

दिल्ली पुलिस ने भीम आर्मी के चीफ और दलित नेता चंद्रशेखर आजाद को गिरफ्तार कर लिया है। उनपर दंगा फैलाने समेत कई आरोप लगे है।

दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में रविदास मंदिर तोड़े जाने के बाद बुधवार को दलित समुदाय के लोग सड़को पर उतर आए और प्रदर्शन करने लगे। इस प्रदर्शन की अगुवाई भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आजाद कर रहे थे।  बुधवार रात होते-होते मामला इतना गंभीर हो गया कि प्रदर्शनकारी तुगलकाबाद के उस इलाके में घुसने की कोशिश करने लगे, जहां मंदिर तोड़ा गया था। उसके चारों ओर बनी दीवार को भी उन्होंने तोड़ने की कोशिश की। 

इस दौरान पुलिस के साथ प्रदर्शनकारियों की झड़प भी हुई, जिसके बाद चंद्रशेखर सहित लगभग ९० लोगों को हिरासत में ले लिया गया। चंद्रशेखर पर गोविंदपुरी पुलिस थाना ने आईपीसी की धारा १४७, १४९, १८६, ३५३, ३३२ के तहत मामला दर्ज किया गया है। उनपर दंगा फैलाने, सरकारी और निजी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने और पुलिसकर्मियों पर हमला करने का आरोप है।

मालूम हो कि इसी महीने तुगलकाबाद इलाके में रविदास मंदिर को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ढाह दिया गया था। जिसे लेकर दलित समुदाय में जबरदस्‍त आक्रोश देखने को मिल रहा है। बुधवार को दिल्ली के रामलिला मैदान में ५ हजार लोग जमा हुए। जिसकी अगुवाई भीम आर्मी के चंद्रशेखर आजाद कर रहे थे।

प्रदर्शनकारियों ने डी.टी.सी की बसों के शीशे तोड़ दिए। कई कारों और बाइकों को आग के हवाले कर दिया। पूरे इलाके में उन्होंने दंगा भड़काने का काम किया। भारी पुलिस बल ने इन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस पर ही हमला बोल दिया। इससे पुलिस के भी करीब १५  जवान घायल हो गए। मामले में करीब ९० लोगों को हिरासत में लिया गया।

उल्लेखनीय है कि मंदिर तोड़े जाने के विरोध में १३ अगस्‍त को पंजाब में भी व्‍यापक प्रदर्शन देखने को मिला था।  प्रदर्शनकारियों ने जालंधर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग सहित कई अन्‍य मार्गों को भी बाधित कर दिया था।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.