सुनंदा पुष्कर केस: शशि थरूर के खिलाफ सेशन कोर्ट में २१ फरवरी से सुनवाई

Aazad Staff

Nation

सुनंदा पुष्कर मामले में कोर्ट २१ फरवरी से कांग्रेस नेता शशि थरूर के खिलाफ मामले की सुनवाई करेगा। बता दे कि थरूर पर सुनंदा की आत्महत्या और उनके साथ क्रूरता से पेश आने का आरोप दर्ज है।

सुनंदा पुष्कर मौत मामले में कांग्रेस नेता शशि थरूर की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इस मामले की सुनवाई अब दिल्ली की सेंशस कोर्ट में २१ फरवरी से शुरू होगी। सुनंदा पुष्कर मामले में कांग्रेस नेता शशि थरूर पर आरोप हैं कि उन्होंने अपनी पत्नी सुनंदा पुष्कर को कथित रूप से आत्महत्या के लिए उकसाया था। ज्ञात हो कि १७ जनवरी, २०१४ को दिल्ली के एक होटल में सुनंदा पुष्कर मृत पाई गई थीं।

अपनी मौत से पहले सुनंदा पुष्कर ने शशि थरुर पर आरोप लगाया था कि उनका किसी पाकिस्तानी पत्रकार के साथ संबंध हैं। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने शशि थरूर के खिलाफ धारा ३०७ और धारा ४९८ अ के तहत केस दर्ज किया था। इस धारा के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने और उनके साथ क्रूरता से पेश आने का आरोप लगाया गया है। आरोप सिद्ध हो जाने पर अपराधि को १० साल तक जेल हो सकती है। इस मामले में चार्जशीट दाखिल होने के कुछ समय बाद तक शशि थरूर के विदेश जाने पर रोक लाई गई थी, हालांकि बाद में उन्हें कोर्ट से इजाजत मिल गई।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.