जानिए राम रहीम के डेरे पर रेड मारने पर क्या क्या मिला

Aazad Staff

Nation

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख बाबा राम रहीम गुरमीत सिंह के डेरे से दुनिया भर की चीजें बरामद हुई। रेड पड़ने पर बहुत सारी चीजों का हुआ खुलासा।

राम रहीम को उनके १५ साल से चल रहे रेप केस मामले में २८ अगस्त को २० साल की सजा सुना दी गई है और जब से वह जेल गए हैं, तब से रोजाना कोई ना कोई नए खुलासे उनको और उनकी मुंह बोली बेटी को लेकर हो रहे हैं। सीबीआई उनके पीछे हाथ धो कर पड़ गई है। उनके हर राज जनता के सामने ला रहे हैं और उन्हें बता रही है कि इन ढोंगी बाबाओं से बचकर रहो। फिलहाल एक जांच के अनुसार बाबा राम रहीम के आश्रम पर जब रेड़ पड़ी तो दुनिया भर की चीजें बरामद हुई। आइए जानते हैं वह कौन-कौन सी चीजें थी।

रेप के दोषी करार दिए गए गुरमीत राम रहीम के डेरे में शुक्रवार सुबह ९ बजे शुरू हुआ सर्च ऑपरेशन शाम ६.३०बजे खत्म हुआ.पहले दिन का सर्च ऑपरेशन ९.३०घंटे चला. बलात्कारी गुरमीत राम रहीम के सिरसा में ७०० एकड़ में फैले डेरे में ये तलाशी अभियान पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के निर्देश पर हो रहा है। १० जेसीबी, ३६ ट्रैक्टर ट्रॉफी, ६० कैमरे, ६० टीमें और ६ हज़ार जवानों की मदद ली गई। राम रहीम के डेरे में महल है, गुफ़ा है, सेवेन वंडर्स हैं, सिनेमाघर है, बिना नंबर वाली करोड़ों की कार है। और भी बहुत कुछ है. रेड शुरू हुई है तो बात अब दूर तलक जाएग। इस रास महल में छुपा हर राज़ फ़ाश होगा। हर मिस्ट्री बेनक़ाब होगी, और ख़ुद को बाबा कहने वाले गुरमीत राम रहीम की तमाम करतूतें बेपर्दा होंगी। इसकी शुरुआत हो चुकी है।

Latest Stories

Also Read

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.