सीडब्ल्यूसी बैठक में कांग्रेस के नए अध्यक्ष पर फैसला आज

Aazad Staff

Nation

लोकसभा चुनाव २०१९ में मिली करारी हार के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि इसके बाद अभी तक कांग्रेस पार्टी अपने अध्यक्ष पद के नेता का चयन नहीं कर पाई है। उम्मीद जताई जा रही है कि आज कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) अंतरिम अध्यक्ष के रूप में नए नेता का ऐलान कर सकती है।

कांग्रेस के नए अध्यक्ष को लेकर लंबे समय से चल रही असमंजस के बीच की स्थिति आज लगभग खत्म हो सकती है। कांग्रेस के नए अध्यक्ष का चयन आज किया जा सकता है। “कांग्रेस कार्यसमिति की शनिवार को बैठक होनी है। सूत्रों की माने तो इस बैठक में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सचिव और सभी सांसद हिस्सा लेंगे।

आज होने वाली कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) में साफ हो सकता है कि कांग्रेस अध्यक्ष पद का दावेदार कौन होगा। बता दें कि अध्यक्ष पद की रेस में सचिन पायलट और ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम भी आ चुका है।  वहीं सोनिया गांधी के आवास पर मुलाकात के बाद सूत्रों का कहना है कि मुकुल वासनिक अध्यक्ष पद के दावेदारों में सबसे आगे हैं।

गौरतलब है कि कांग्रेस के १३४ सालों के इतिहास में ज्यादातर समय गांधी-नेहरू परिवार के सदस्य ही पार्टी के प्रमुख रहे हैं। आपको बता दें कि लोकसभा चुनावों में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इसकी जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। जानकारी के मुताबिक शनिवार को होने वाली कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में दो दशकों में पहली बार गांधी परिवार से बाहर के किसी शख़्स को पार्टी की कमान मिल सकती है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.