CTET 2019 : सी.बी.एस.ई ने घोषित की सीटीईटी दिसंबर परीक्षा की तिथि

Aazad Staff

Nation

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सी.टी.ई.टी) का आयोजन दिसंबर से होगा। इस बात की घोषणा सी.बी.एस.ई ने की है।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ८ दिसंबर को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) का आयोजन करेगा। यह सी.टी.ई.टी का १३वां सत्र होगा। सी.बी.एस.ई ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि यह परीक्षा देश के ११० शहरों में २० भाषाओं में ली जाएगी।

सी.टी.ई.टी दिसंबर परीक्षा २०१९ ( CTET December 2019 Notification )  १९ अगस्त को जारी होगा। नोटिफिकेशन में परीक्षा की भाषा, योग्यता, सिलेबस, शुल्क, शहर समेत तमाम जानकारियां होंगी। बता दें कि सी.टी.ई.टी नोटिफिकेशन www.cbse.nic.in पर जारी किया जाएगा।

सी.टी.ई.टी दिसंबर २०१९ के लिए आवेदन की प्रक्रिया १९ अगस्त से शुरू होगी। जबकि ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि  १८ सितंबर, २०१९ तय की गई है। उम्मीदवार २३  सितंबर, २०१९ दोपहर ३.३० बजे तक फीस का भुगतान कर सकते है।

बता दे कि सी.बी.एस.ई द्वारा वर्ष में दो बार (जुलाई एवं दिसंबर) सी.टी.ई.टी परीक्षा आयोजित की जाती है। ७ जुलाई को आयोजित हुई सी.टी.ई.टी परीक्षा का रिजल्ट ३० जुलाई को आया था। सीटेट जुलाई में २९ लाख २२ हजार अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। इसमें २३  लाख ७७ हजार अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.