CSIR UGC NET Exam 2019 : नेट परीक्षा के लिए आवेदन तिथि बढ़ी, अब २२ तक कर सकेंगे आवेदन

Aazad Staff

Nation

सीएसआईआर-यूजीसी नेट में आवेदन करने की तिथि बढ़ा दी गई है। जिन अभियार्थियों ने अब तक आवेदन नहीं किया है वे २२ मार्च तक आवेदन कर सकते है। इसकी जानकारी सीएसआईआर-यूजीसी नेट की अधिकारिक वेबसाइट पर दी गई है।

काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च यानी सीएसआईआर (CSIR UGC NET 2019) ने नेट/जेआरएफ में आवेदन करने की तिथि को बढ़ा दिया है। अब अभ्यार्थी इस परीक्षा के लिए २२ मार्च तक आवेदन कर सकते है। इससे पहले नेट एग्जाम में रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि १८ मार्च यानी आज की थी। सीएसआईआऱ ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर http://csirhrdg.res.in/ पर तिथि को आगे बढ़ाने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

जिन अभ्यार्थी ने सीएसआईआर नेट के लिए आवेदन नहीं किए है वे सीएसआईआर-यूजीसी नेट की  अधिकारिक वेबसाइट csirhrdg.res.in पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। आपको बता दें कि सीएसआईआर पांच विषयों में नेट एग्जाम आयोजित करता है। जिसमें लाइफ साइंस, फिजिकल साइंस, मैथमेटिकल साइंस, केमिकल साइंस, अर्थ, एटमोस्फेयर ओशन एंड प्लेनटरी साइंस शामिल है।

सीएसआईआर नेट प्रवेश पत्र को अपनी अधिकारिक वेबसाइट csirhrdg.res.in पर जल्द ही जारी करेगा। नेट एग्जाम १६ जून को देशभर के विभिन्न सेंटरों पर आयोजित की जाएगी। आपको बता दें की यह परीक्षा २७ केंद्रों में आयोजित कराई जाएगी। यूजीसी की ओर से विज्ञान विषयों के लिए वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (एनईटी) आयोजित करता है, वही अन्य विषयों के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) परीक्षा को आयोजित करने वाली संस्था है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.