देश के २२ शहरों में आज संवाददाता सम्मेलन करेगी कांग्रेस

Aazad Staff

Nation

कांग्रेस आज देश के २२ शहरों में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रही है। इस बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा मुंबई, कपिल सिब्बल बेंगलुरू, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमल नाथ भोपाल, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर, गुलाम नबी आजाद जम्मू, अभिषेक मनु सिंघवी दिल्ली और पवन खेड़ा कोलकाता में संवाददाताओं से बातचीत करेंगे।

लोकसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी करने के बाद कांग्रेस अपने घोषणा पत्र को ज्यादा से ज्यादा लोगों के बीच अवगत कराने को लेकर आज यानी की गुरुवार को  देश के २२ शहरों में संवाददाता सम्मेलन (प्रेस कॉन्फ्रेंस) करने जा रही है। पार्टी की ओर से जारी बयान के मुताबिक २२ शहरों में पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रवक्ता मीडिया से बातचीत करेंगे। बाद में देश के दूसरे शहरों में भी संवाददाता सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए मंगलवार को अपना घोषणापत्र जारी किया था। पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में जनता को लोभाने के लिए कई लोक लुभावन वादे किए। जिसमें गरीबों को न्यूनतम आय योजना (न्याय) के तहत सालाना ७२  हजार रुपये देने और किसानों की स्थिति सुधारने के लिए अलग बजट के वादे  जैसे कई मुद्दों पर बात की गई है।

इसके साथ ही आतंकवाद के खात्मे के लिए पाकिस्तान पर दबाव बनाने, सभी के लिए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा की उपलब्धता, शिक्षा पर जीडीपी का छह फीसदी खर्च करने, सरकारी सेवाओं की २२ लाख रिक्तियों को भरने, ग्रामीण स्तर पर हर साल लाखों युवाओं को रोजगार देने, राफेल एवं भ्रष्टाचार के अन्य मामलों की जांच कराने, रिजर्व बैंक की स्वायत्तता का सम्मान करने, राष्ट्रीय एवं आंतरिक सुरक्षा पर जोर देने तथा अनुसूचित जाति, जनजाति, ओबीसी, अल्पसंख्यकों एवं महिलाओं के विकास के लिए कदम उठाने जैसे कई प्रमुख वादे किए हैं। बता दें कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में हर वर्ग के लिए वादें किए है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.