कांग्रेस का फरमान - टीवी चैनलों पर डिबेट के लिए न जाएं पार्टी नेता

Aazad Staff

Nation

कांग्रेस ने अपने पार्टी प्रवक्ताओं के लिए फरमान जारी किया है जिसमें कहा गया है कि अगले एक महीने तक पार्टी के कोई भी प्रवक्ता किसी भी टीवी डिबेट शो में हिस्सा नहीं लेंगे। इस बात की जानकारी पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर दी है।

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मिली करारी हार के बाद पार्टी अब नई रणनीति तैयार करने में जुटती दिख रही है।  और शायद यही कारण है कि कांग्रेस ने गुरुवार को अपने प्रवक्ताओं के लिए एक नया फरमान जारी किया है। कांग्रेस ने फैसला किया है कि वह अपने प्रवक्ताओं को एक महीने तक किसी भी टीवी चैनलों के कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए नहीं भेजेगी।’' पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

उन्होंने कहा कि सभी मीडिया चैनलों/संपादकों से आग्रह किया जाता है कि वे अपने शो में कांग्रेस प्रतिनिधियों को शामिल न करें। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक पार्टी मोदी सरकार पर शुरुआती एक महीने तक किसी भी टीका-टिप्पणी और आलोचना से बचना चाहती है, इसलिए यह फैसला किया गया है।

कांग्रेस के इस कदम को उनके नए प्लान का हिस्सा माना जा रहा है। ऐसे कयास लगाए जा रहे है कि कांग्रेस अब एक नई टीम के साथ सामने आने वाली है और इस कार्य को एक महीने के अंदर ही कर लिया जाएगा। बता दें कि हाल ही संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार झेलनी पड़ी है। इसके बाद से ही राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने पर अड़े हुए हैं। वहीं सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई नेता उन्हें ऐसा न करने की सलाह दे रहे हैं।  माना जा रहा है कि जल्द ही इस पर कोई फैसला हो सकता है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.