दिल्ली: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, शीला दीक्षित उत्तर-पूर्वी सीट से लड़ेगी चुनाव

Aazad Staff

Nation

लोकसभा चुनाव २०१९ के लिए कांग्रेस ने दिल्ली की सात लोकसभा सीटों में से ६ सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित उत्तर-पूर्वी सीट से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी को चुनौती देंगी।

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव २०१९ के लिए दिल्ली की ७ में से ६ सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। पार्टी ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित को भी चुनावी मैदान में उतार दिया है जो उत्तर पूर्व दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार और प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के सामने चुनौती पेश करेंगी। वहीं चांदनी चौक से भी पार्टी ने कपिल सिब्बल की बजाय दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष जेपी अग्रवाल को चुनावी मैदान में उतारा है।

गौरतलब है कि दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन की खबरों को लेकर काफी समय से संशय बना हुआ था जो आज खत्म हो गया है। कांग्रेस ने अपने उम्मीद्वार के नाम की सूची जारी कर ये ऐलान कर दिया है कि वो आम आदमी पार्टी के साथ किसी गठबंधन नहीं करना चाहती है। बता दें कि रविवार को भाजपा ने दिल्ली से अपने उम्मीदवारों की घोषणा की थी। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली की चार सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं।

पार्टी ने चांदनी चौक से डॉ. हर्षवर्धन, उत्तर पूर्वी दिल्ली (नॉर्थईस्ट दिल्ली) से मनोज तिवारी पश्चिमी दिल्ली (वेस्ट दिल्ली) से प्रवेश वर्मा, दक्षिणी दिल्ली (साउथ दिल्ली) से रमेश बिधूड़ी को टिकट दिया है। सोमवार को कांग्रेस ने भी दिल्ली की सात में से ६ सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है।

दिल्ली से ये  कांग्रेसी उम्मीदवार लड़ रहे चुनाव -

•    पश्चिम दिल्ली- महाबल मिश्रा

•    उत्तर पश्चिम दिल्ली- राजेश लिलोठिया

•    नई दिल्ली- अजय माकन

•    पूर्वी दिल्ली- अरविंदर सिंह लवली

 •    उत्तर पूर्व दिल्ली- शीला दीक्षित

 •    चांदनी चौक- जेपी अग्रवाल

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.