दिल्ली में AAP से गठबंधन को तैयार कांग्रेस, राहुल गांधी ले सकते है बड़ा फैसला

Aazad Staff

Nation

दिल्ली प्रदेश की कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित ने तीनों कार्यकारी अध्यक्षों की सहमति से पार्टी हाई कमांन को पत्र लिख कर ये आपत्ति जताई है कि दिल्ली में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी से गठबंधन नहीं करना चाहिए। और अगर कांग्रेस आप से गठबंधन करती है तो भविष्य में कांग्रेस को नुकसान होगा। वहीं पार्टी प्रभारी पीसी चाको ने गठबंधन के मुद्दे पर दिल्ली के जिलाध्यक्षों की बैठक बुलाई जिसमे यह तय हुआ है कि गठबंधन को लेकर आखरी फैसला राहुल गांधी लेंगे।

आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को कड़ी टक्कर देने के लिए दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) लगातार कांग्रेस से गठबंधन करने की कोशिश करती नजर आ रही है और एक बार फिर से दोनों पार्टियों के बीच आपसी तालमेल को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

वहीं दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित ने इस सिलसिले में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को चिट्ठी लिखी है। शीला ने चिट्ठी में 'आप' से गठबंधन का विरोध किया है। साथ ही शीला ने अपनी चिट्ठी में लिखा है कि अगर 'आप' से गठबंधन होता है तो भविष्य में कांग्रेस को नुकसान होगा।

इस सिलसिले में कांग्रेस के कद्दावर नेता पी सी चाको का भी बयान सामने आया है उन्होंने कहा है कि दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं का मत है कि भाजपा को हराना ही सबकी पहली जिम्मेदारी है और इसके लिए हमें आप के साथ गठबंधन में जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज समय की मांग है कि भाजपा को हराने के लिए आपसी मतभेदों को भुला दिया जाए। पार्टी प्रभारी पीसी चाको ने गठबंधन के मुद्दे पर दिल्ली के जिलाध्यक्षों की बैठक बुलाई, जिसमें तय हुआ कि गठबंधन पर अंतिम फैसला राहुल गांधी लें।

बता दें कि आम आदमी पार्टी की तरफ से दिल्ली की सभी सातों सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया गया है।  हालांकि उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किए जाने के पहले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा था कि ये बेहतर होता कि भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस भी उनके साथ आए लेकिन दिल्ली प्रदेश की कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित ने इस पर कड़ा प्रतिवाद किया था।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.