अधीर रंजन चौधरी लोकसभा में बनाए गए विपक्ष के नेता

Aazad Staff

Nation

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी लोकसभा में कांग्रेस के नेता होंगे। राहुल गांधी द्वारा यह पद ग्रहण करने से इनकार करने के बाद यह निर्णय लिया गया। बता दें कि इससे पहले मल्लिकार्जुन खड़गे विपक्ष के नेता थे।

१७वीं लोकसभा के पहले सत्र का आज दूसरा दिन है। सत्र के पहले और दुसरे दिन सांसदों ने लोकसभा सदस्य के तौर पर शपथ ली थी। इस दौरान कांग्रेस की लंबी रणनीतिक चर्चा के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी को लोकसभा में  विपक्ष दल (कांग्रेस) का नेता घोषित किया गया। बता दें कि कांग्रेस कमिटी ने यह निर्णय तब लिया जब राहुल गांधी ने इस पद को ग्रहण करने से इनकार किया।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी की उपस्थित में यह निर्णय लिया गया। कांग्रेस ने अधीर रंजन चौधरी का उल्लेख करते हुए लोकसभा को एक पत्र लिखा जिसमें यह बताया गया कि अधीर रंजन चौधरी सिंगल लारजेस्ट पार्टी के नेता होंगे और सभी महत्वपूर्ण चयन समितियों का प्रतिनिधित्व भी करेंगे।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे थे। इस बार वह चुनाव हार गए हैं, जिसके बाद कांग्रेस ने चौधरी को यह जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। चौधरी पश्चिम बंगाल के बहरामपुर से सांसद हैं।

बता दें कि अधीर रंजन चौधरी के नाम से साथ-साथ केरल के नेता के सुरेश, पार्टी प्रवक्ता मनीष तिवारी और तिरुवनंतपुरम के सांसद शशि थरूर भी इस पद के लिए दौड़ में शामिल थे लेकिन अधीर रंजन चौधरी को उनके अनुभव के आधार पर लोकसभा में कांग्रेस का नेता चुना गया।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.