पीएम मोदी ने राहुल पर साधा निशाना कहा- मुझे गाली देते हुए चौकीदारों और पिछड़ों को चोर कह रहे हैं नामदार

Aazad Staff

Nation

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा दिए गए एक बयान को लेकर पीएम मोदी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। दरसल राहुल ने एक रैली को संबोधितक करते हुए कहा था कि ‘आखिरकार सभी 'चोरों' के नाम में 'मोदी' कैसे हो सकता है’? इस बयान को लेकर पीएम ने कहा कांग्रेस ने पूरे पिछड़े समाज को गाली दी, अब मुंह छिपाते फिर रहे नामदार।

महाराष्ट्र के माढा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सबसे पहले प्राकृतिक आपदा में हुए नुकसान पर अपनी संवेदना प्रकट की और सरकार की हर संभव मदद करने का ऐलान किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस आपदा से लोगों को राहत पहुंचाने के लिए अफसरों को तुरंत मदद करने के लिए निर्देश दे दिए हैं।

यहां जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर जम कर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा, ‘कांग्रेस और उसके साथी कहते हैं कि समाज में जो भी मोदी हैं वे सब चोर हैं। पिछड़ा होने की वजह से कांग्रेस और उसके साथियों ने मेरी जातियां बताने वाली गालियां देने में कोई कमी नहीं रखी। इस बार तो उन्होंने हद पार करते हुए पूरे पिछड़े समाज को ही गाली दी है।

छत्तीसगढ़ में एक चुनावी जनसभा में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस रोज अपनी हदें पार कर रही है. जिसके नाम के साथ में मोदी लगा है उसे वह चोर कह रहे हैं. यह कैसी राजनीति का स्तर है। इन्होंने पूरे एक समाज को चोर बोल दिया है, वह भी सिर्फ तालियां बजवाने के लिए।

बता दें कि राहुल गांधी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए चौकी दार चोर है के नारे लगाए थे और कहा था - ‘'मुझे एक बात बताएं.... नीरव मोदी, ललित मोदी, नरेन्द्र मोदी... सभी के नाम में मोदी कैसे है। कैसे सभी चोरों के नाम में मोदी है।

राहुल गांधी के इस बयान को लेकर बिहार के उप-मुख्यमंत्री और भाजपा नेता सुशील मोदी ने भी कार्रवाई करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि पटना हाईकोर्ट में राहुल गांधी पर मानहानि का मुकदमा दर्ज करेंगे।  बीजेपी ने इस संबंध में चुनाव आयोग से भी शिकायत की है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.