तमिलनाडु में कांग्रेस-डीएमके गठबंधन का ऐलान, ९ सीटों पर कांग्रेस लड़ेगी चुनाव

Aazad Staff

Nation

लोकसभा चुनाव के मद्दे नजर तमिलनाडु में कांग्रेस-डीएमके ने गठबंधन का ऐलान कर लिया है। अब ३९ लोकसभा सीटों में से ९ सीटों पर कांग्रेस और २० पर डीएमके चुनाव लड़ेगी। पिछले लोकसभा चुनाव में दोनों पार्टियों ने अकेले चुनाव लड़ा था।

आगामी लोकसभा चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। तमिलनाडु और पुड्डुचेरी में कांग्रेस और डीएमके के बीच गठबंधन का ऐलान हो गया है। इन दोनों ही पार्टियों ने एक साथ मिल कर राज्य में मजबूती के साथ चुनाव लड़ने का फैसला किया है। तमिलनाडु की ३९ लोकसभा सीट में से ९ पर कांग्रेस और ३० पर डीएमके चुनाव लड़ेगी। जबकि पुड्डुचेरी की एकलौती सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार को डीएमके अपना समर्थन देगी।

वहीं डीएमके चीफ एम के स्टालिन ने कहा कि तमिलनाडु में कांग्रेस किस सीट से चुनाव लड़ेगी जल्द ही इसका ऐलान कर दिया जाएगा। स्टालिन ने कहा कि आज देश में बदलाव की बयार बह रही है। केंद्र की मोदी सरकार ने सिर्फ झूठे सपने दिखाए और जिसका नतीजा हर किसी के सामने है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में तमिलाडु में कांग्रेस -डीएमके गठबंधन बेहतर करेगी और इसमें किसी तरह का कोई संदेह नहीं है।

उल्लेखनीय है कि पिछले लोकसभा चुनाव में डीएमके ने तमिलनाडु की सभी ३९ सीटों पर यूपीए से अलग होकर चुनाव लड़ा था। उस चुनाव में डीएमके और कांग्रेस दोनों को तमिलनाडु में कोई सीट नहीं मिली थी। बता दें कि बीजेपी और एआईएडीएमके(AIADMK) के बीच सीटों को लेकर करार हो चुका है। एआईएडीएमके ने बीजेपी को ५ सीटों पर चुनाव लड़ने की पेशकश की है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.