स्वच्छ सर्वेक्षण २०१९ : इंदौर तीसरी बार बना भारत का सबसे स्वच्छ शहर

Aazad Staff

Nation

इंदौर को लगातार तीसरे साल भारत का सबसे स्वच्छ शहर चुना गया है। इंदौर को 'द स्वच्छ सर्वेक्षण अवार्ड' २०१९ से नवाजा गया।

केंद्र सरकार की ओर से कराए गए स्वच्छ सर्वेक्षण २१०९  में एक बार फिर से मध्यप्रदेश के शहर इंदौर ने बाजी मारी है। इंदौर लगातार तीसरी बार सबसे स्वच्छ शहर का खिताब अपने नाम किया है। इस सर्वे में छत्तीसगढ़, झारखंड और महाराष्ट्र को स्वच्छता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले  देश के तीन राज्यों में गिना गया है। वहीं, उत्तराखंड का गौचर  भारत में गंगा के किनारे बसा सर्वश्रेष्ठ कस्बा बना है। जबकि नई दिल्ली नगर पालिका परिषद क्षेत्र को ‘सबसे स्वच्छ छोटा शहर' घेाषित किया गया।

स्वच्छता पुरस्कार केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा दिए जाते हैं। इंदौर को बधाई देते हुए केंद्रीय आवास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट किया है उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा 'बहुत शानदार! इंदौर ३ साल से भारत का सबसे स्वच्छ शहर है। इंदौर के स्वच्छा ग्रहियों को उनके समर्पण और स्वच्छ भारत को जन आंदोलन में बदलने के लिए मेरी हार्दिक बधाई।

बता दें कि  मध्य प्रदेश की राज्य भोपाल को २०१९ के सर्वेक्षण में सबसे स्वच्छ राजधानी घोषित किया गया है। भोपाल के महापौर आलोक शर्मा और भोपाल नगर निगम (बीएमसी) के आयुक्त बी विजय दत्ता ने पुरस्कार प्राप्त किया।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.