अभद्र टिप्पणी करने के मामले में फंसे आजम खान, जया प्रदा केस में चार्जशीट फाइल

Aazad Staff

Nation

लोकसभा चुनाव के दौरान जया प्रदा पर अश्लील टिप्पणी मामले में शाहाबाद पुलिस ने आजम खान के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट फाइल की है।

समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद आजम खान की मुश्किले बढ़ती नजर आ रही है। आजम खान के खिलाफ लोकसभा चुनाव के दौरान जया प्रदा पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने चार्जशीट फाइल की है। १४ अप्रैल को शाहबाद में पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आजम खान के लिए जनसभा की थी। इस जनसभा में भाजपा प्रत्याशी जया प्रदा पर अभद्र टिप्पणी की थी।

आजम खान ने जया प्रदा के कपड़ों पर बेहद अशोभनीय टिप्पणी करते हुए कहा था कि "जिसको हम ऊंगली पकड़कर रामपुर लाए, आपने १० साल जिससे अपने इलाके का प्रतिनिधित्व कराया उसकी असलियत समझने में आपको १७ बरस लगे, मैं १७ दिन में पहचान गया कि इनका अंडरवेअर खाकी रंग का है। "

इस टिप्पणी के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने इसे बेहद अमर्यादित करार दिया था। उधर, आजम के बयान के बाद स्थानीय प्रशासन ने भी मामले में केस दर्ज कर लिया था। सुषमा स्वराज ने आजम के बयान की द्रौपदी के चीरहरण से तुलना करते हुए मुलायम सिंह यादव से कहा था कि भीष्म पितामह की तरह मौन साधने की गलती न करें।

बता दें कि भाजपा नेता जया प्रदा २००४ और २००९ में सपा के टिकट पर रामपुर से सांसद रह चुकी हैं। २०१० में उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों की वजह से निष्कासित कर दिया गया था।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.