बिहार में चमकी बुखार का कहर जारी, अबतक १५० से ज्यादा बच्चों की मौत

Aazad Staff

Nation

बिहार के मुजफ्फरपुर में चमकी बुखार की वजह से मरने वाले बच्चों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अकेले मुजफ्फरपुर में १२७ बच्चों की मौत हो चुकी है। वहीं पूरे बिहार में १४५ बच्चे जान गंवा चुके हैं।

बिहार में दिमागी बुखार से मरने वाले बच्चों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को २१वें दिन दो दर्जन नए मरीजों को एसकेएमसीएच व केजरीवाल अस्पताल में भर्ती कराया गया।  अबतक १५० से ज्यादा बच्चे अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं कुल ५०३ बच्चे इस बीमारी से पीड़ित है। सरकारी रिपोर्ट के अनुसार अबतक एसकेएमसीएच और केजरीवाल अस्पताल में कुल मिलाकर १२४ मौत हुई है। एसकेएमसीएच में १०४ और केजरीवाल अस्पताल में २० बच्चों ने अबतक दम तोड़ा है। फिलहाल एसकेएमसीएच के पीआईसीयू में ५४ और जेनरल वार्ड में ६८ बच्चे इलाजरत हैं। वहीं केजरीवाल अस्पताल में १४ बच्चों का इलाज चल रहा है।

सरकार की ओर से सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में दस अतिरिक्त एंबुलेंसों को तैनात किया गया है। इसके अलावा १६ नोडल अधिकारियों को प्रभावित ब्लॉकों में निजी स्वास्थ्य केंद्र में तैनात किया गया है। वहीं खबरों की मान तो जनता दल पार्टी और भाजपा बिहार के सारे पार्टी सांसद हर जिले में सदर अस्पताल के लिए २५ लाख रुपये देंगे। हालांकि इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्ठी नहीं की गई है।

बता दें कि करीब एक महीनें से इस बीमारी ने बिहार के कई जिलों को झकझोर कर रख दिया है। इस बीमारी का सबसे ज्यादा प्रभाव बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में है। हालांकि कई अन्य जिलों में भी इस बीमारी ने अपना पांव पसार लिया है। अस्पतालों व वहां पर सुविधाओं की हालात बदतर है। एक-एक बेड पर दो-दो बच्चों का इलाज किया जा रहा है। ज्यादा संख्या में बच्चों के मरने से सरकार चौतरफा आलोचना झेर रही है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.