पुलवामा : सरकार ने अर्धसैनिक बलों की १०० कंपनियां कश्मीर भेजीं

Aazad Staff

Nation

पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले पर आतंकी हमले के बाद से जम्मू-कश्मीर के कई मोर्चों पर मुस्तैदी बढ़ा दी गई है। एक तरफ कट्टरवादी पर नकेल कसी जा रही है तो वहीं दूसरी ओर फोर्स की तैनाती में भी इजाफा किया गया है।

जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) चीफ यासीन मलिक को शुक्रवार रात हिरासत में लिए जाने और घाटी में जमात-ए-इस्लामी के कई कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के बाद केन्द्र ने अर्धसैनिक बलों की अतिरिक्त सौ कंपनियां हवाई मार्ग से श्रीनगर भेजी हैं। सूबे को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सरकार की ये गतिविधियां बताती हैं कि आने वाले दिनों में जम्मू-कश्मीर में कुछ अहम घटनाक्रम देखने को मिल सकता है।

उल्लेखनीय है कि १४ फरवरी को पुलवामा में सीआरपीएफ के ४० जवानों के शहीद होने के बाद की गई कार्रवाई में मध्य, उत्तरी और दक्षिणी कश्मीर से जमात-ए-इस्लामी से जुड़े करीब दो दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस हिरासत के बारे में कुछ भी नहीं टिप्पणी की है।२२-२३ फरवरी की मध्य रात को पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए घाटी में कई घरों पर छापे मारे, जिनमें दर्जनों सेंट्रल और जिला स्तरीय नेताओं को गिरफ्तार किया गया है।” एक तरफ सरकार पुलवामा अटैक से जुड़े आतंकियों पर शिकंजा कसने की कोशिश में है तो वहीं दूसरी तरफ सुप्रीम कोर्ट ३५ए जैसे संवेदनशील मसले पर सोमवार से सुनवाई करने जा रही है। जिसके मद्दे नजर सुरक्षा बड़ा दी गई है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.