CCD के संस्थापक और एसएम कृष्णा के दामाद सिद्धार्थ लापता, तलाश मे जुटी पुलिस

Aazad Staff

Nation

कैफे कॉफी डे (CCD) के मालिक वीजी सिद्धार्थ (VG Siddhartha) मंगलुरु से लापता हो गए है। उनकी तलाश में २०० से अधिक पुलिसकर्मी, गोताखोर और २५ नौकाए लगी हुई है।

पूर्व विदेश मंत्री और भाजपा नेता एसएम कृष्णा के दामाद वीजी सिद्धार्थ मैंगलुरु से लापता हो गए हैं। बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ २९ जुलाई को मैंगलुरु आ रहे थे। बीच रास्ते में सिद्धार्थ सोमवार शाम ६.३० बजे गाड़ी से उतर गए और टहलने लगे। टहलते-टहलते वे लापता हो गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें आखिरी बार नेत्रावति नदी के पास देखे गए थे।

सिद्धार्थ की तलाश में पुलिस बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चला रही है, लेकिन अभी तक उनकी कोई खबर नहीं मिल पाई है। खबर है कि अभी उनका फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है। पूरा परिवार उनके लापता होने से सदमे में है।

बता दें कि सिद्धार्थ की गिनती देश के सबसे ज्यादा कॉफी बीन की सप्लाई करने वाले लोगों में की जाती है। माइंड-ट्री की वेबसाइट पर उनकी प्रोफाइल के मुताबिक उनका परिवार करीब १३० सालों से ज्यादा समय से कॉफी के बिजनेस में हैं। माइंड ट्री में वह नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.