सीबीएसई रिजल्ट २०१९ : यूपी की हंसिका शुक्ला और करिश्मा अरोड़ा ने मारी बाजी

Aazad Staff

Nation

१२वीं की परीक्षा के नतीजे आज घोषित किए जा चुके है और हमेशा की तरह इस बार भी लड़किया लड़को से आगे रही। इस साल लड़कों के मुकाबले लड़कियों के पास होने की संख्या ज्यादा दर्ज की गई है। बता दें कि अगर आपने अपना रिजल्ट अभी तक चेक नहीं किया है तो आप आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने १२वीं की परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। हमेशा की तरह इस साल भी लड़कियों ने बाजी मारी है। इस बार उत्तर प्रदेश की लड़कियों  ने टॉप में जगह बनाई है। सीबीएसई  की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक इस बार हंसिका शुक्ला और करिश्मा अरोड़ा ने १२वीं की परीक्षा में शीर्ष स्थान हासिल किया है और दोनो को ५०० में से ४९९ नंबर आए हैं। हंसिका उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और करिश्मा मुजफ्फरनगर की रहने वाली है।

वहीं दूसरे नंबर पर आने वाले विद्यार्थियों की बात करें तो कुल ३ विद्यार्थी दूसरे नंबर पर रहे हैं और ये तीनों भी लड़कियां ही हैं, उत्तराखंड के ऋषिकेश की गौरांगी, हरियाणा के जींद की भाव्या और उत्तर प्रदेश की रायबरेली की एश्वर्या को ५०० में से ४९८ अंक मिले हैं और ये तीनों दूसरे स्थान पर रही हैं। वही तीसरे स्थान पर १, २, ३ या ४ नहीं बल्कि १८ बच्चों ने बाजी मारी है।

और ये भी पढ़े : सीबीएसई १२वीं के नतीजे घोषित, ऐसे करें चेक

सीबीएसी ने आज सभी जोन के नतीजे घोषित कर दिए है । सीबीएसी के मुताबिक कुल ८३ प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए। सीबीएसई के मुताबिक इस बार ८८.७० प्रतिशत लड़कियां और ७९.४० प्रतिशत लड़के पास हुए हैं। कुल८३.०४ प्रतिशत विद्यार्थी १२वीं की परीक्षा में सफल हुए हैं।

इस साल सीबीएसई की परीक्षाएं १५ फरवरी से शुरू होकर ४ अप्रैल तक चली थी। वहीं अगर पिछले साल की बात करें तो  १२वी का रिजल्ट २६ मई २०१८ को जारी हुआ था। पिछले साल १२वीं की परीक्षा में ८३.०१ स्टूडेंट्स पास हुए थे।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.