CBSE CTET Result 2019: सीबीएसई सीटेट का रिजल्ट इस दिन होगा जारी , ऐसे करें चेक

Aazad Staff

Nation

CBSE CTET Result 2019 - केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सी.बी.एस.ई) द्वारा जुलाई में आयोजित की गई टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) परीक्षा का रिजल्ट अगले महीने जारी किया जाएगा।

टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) २०१९ का रिजल्ट १८ अगस्त को जारी किया जाएगा।  रिजल्ट जारी होने के बाद  छात्र आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर परिणाम देख सकेंगे। बता दें कि ७ जुलाई को देशभर के ९७ शहरों में परीक्षा का आयोजन किया गया था। सीटेट परीक्षा के लिए २०,८४,१७४  परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया था। जिसमें से लगभग १४ लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा दी।

सी.बी.एस.ई सीटेट (CBSE CTET) की की परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी। पहली शिफ्ट की परीक्षा ९.३० से १२.३० बजे चक चली थी, वहीं दूसरी शिफ्ट की २.०० से ४.३० बजे तक चली थी। पहली शिफ्ट में वे उम्मीदवार शामिल हुए थे, जो कक्षा एक से पांचवीं तक के छात्रों को पढ़ाने की इच्छा रखते हैं और दूसरी शिफ्ट वे उम्मीदवार शामिल हुए थे, जो कक्षा छठी से आठवीं तक के छात्रों को पढ़ाने की इच्छा रखते हैं।

सीबीएसई सीटेट रिजल्ट २०१९ (CBSE CTET Result 2019) ऐसे करें चेक

 स्टेप १- सबसे पहले उम्मीदवारों को सीटेट ऑफिशियल वेबसाइट www.ctet.nic.in पर जाना होगा।

 स्टेप २- वेबसाइट के होम पेज गए CBSE CTET Result के लिंक पर क्लिक करना होगा।

स्टेप ३- क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा, उसमें उम्मीदवार को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य मांगी गई जानकारी डालकर लॉगिन करना होगा।

स्टेप ४- इस के बाद सीटेट रिजल्ट आपके सामने खुल जाएगा, उसे आप डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकाल लें।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.