उन्नाव रेप पीड़िता की सड़क दुर्घटना मामले की होगी CBI जांच

Aazad Staff

Nation

उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की सड़क दुर्घटना में हत्या की कोशिश किए जाने के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने सी.बी.आई जांच की सिफारिश की है। पीड़िता के परिवार ने इस मामले की सी.बी.आई जांच कराने की मांग की थी।

उत्तर प्रदेश में उन्नाव रेप पीड़िता के साथ हुई सड़क दुर्घटना मामले की जांच सी.बी.आई(CBI) को सौंपे जाने की योगी सरकार ने सिफारिश की है। प्रधान गृह सचिव अरविंद कुमार ने कहा, ‘‘सरकार ने रायबरेली जिले के गुरबख्शगंज थाना में आईपीसी की धारा ३०२, ३०७, ५०६, १२० के तहत दर्ज अपराध संख्या ३०५/२०१९ की जांच सी.बी.आई को सौंपने का फैसला किया है। इस बारे में एक औपचारिक अनुरोध भारत सरकार को भेजा गया है।

इससे पहले, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी कहा था कि अगर पीड़िता की मां या अन्य कोई रिश्तेदार अनुरोध करेंगे, तो राज्य सरकार रायबरेली में हुई इस दुर्घटना की सी.बी.आई जांच कराने को तैयार है।

बता दें कि उन्नाव रेप पीड़िता के साथ हुई सड़क दुर्घटना मामले में पुलिस ने एफ.आई.आर में मुख्य आरोपी सेंगर के अलावा उसके रिश्तेदार मनोज सिंह, विनोद मिश्रा, हरिपाल सिंह, नवीन सिंह, कोमल सिंह, अरुण सिंह, ग्यानेंद्र सिंह, रिंकू सिंह और उनके वकील अवधेश सिंह के भी नाम शामिल हैं। सेंगर के २० अज्ञात सहयोगियों के नाम इस मामले में वांछित हैं।

गौरतलब है कि रविवार को रायबरेली में एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक कार को टक्कर मार दी थी, जिसमें पीड़िता और उसकी रिश्तेदार तथा वकील सवार थे। इस घटना में पीड़िता की दो रिश्तेदारों की मौत हो गई, जबकि पीड़िता और उसके वकील दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। उन दोनों को सोमवार को वेंटीलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। पीड़िता के अंकल के शिकायत के आधार पर गुरुबख्शगंज पुलिस स्टेशन में ये एफ.आई.आर दर्ज कराई गई।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.