पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम को CBI ने किया गिरफ्तार

Aazad Staff

Nation

कार्ति चिदंबरम पर 10 लाख रुपए रिश्वत लेने और जांच को प्रभावित करने का आरोप है

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने आईएनएक्स मीडिया मनी लांड्रिंग मामले में पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के पुत्र कार्ति चिदंबरम को गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने कार्ति चिदंबरम को उनके चेन्नई स्थित घर से गिरफ्तार किया गया। सूत्रों ने बताया कि कार्ति मामले में जारी जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे।

उल्‍लेखनीय है कि इससे पहले 26 फरवरी को दिल्ली की एक अदालत ने कार्ति चिदंबरम के चार्टर्ड एकाउंटेंट (सीए) एस भास्कररमन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। भास्कररमन को आईएनएक्स मीडिया से जुड़े धनशोधन मामले में गिरफ्तार किया गया था।

गौरतलब है कि कार्ति का नाम 2007 में आईएनएक्स मीडिया में कोषों को स्वीकार करने के लिए विदेशी निवेश संबर्धन बोर्ड की मंजूरी से जुड़े एक मामले में सामने आया है।सीबीआई ने आईएनएक्स मीडिया समूह को मॉरिशस से विदेशी विनिमय स्वीकार करने की एफआईपीबी द्वारा उस समय दी गई मंजूरी को लेकर पूछताछ की थी। बता दें कि यह मंजूरी तब दी गई थी जब उनके पिता पी चिदंबरम केंद्रीय वित्त मंत्री के पद पर थे।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.