बीएसपी उम्मीदवार गुड्डू पंडित ने राज बब्बर को दी जूतों से मारने की धमकी

Aazad Staff

Nation

बीएसपी उम्मीदवार गुड्डू पंडित का एक बार फिर विवादित बयान सामने आया है। १५ अप्रैल को जारी किए गए एक वीडियों में गुड्डू पंडित कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर और उनके समर्थकों को धमकाते व अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते दिख रहे है।

लोकसभा चुनाव में दूसरे चरण के लिए सभी पार्टियां ताबड़ तोड़ रैलियां और रोड शो कर रही है इस बीच नेताओं के बिगड़े बोल अक्सर देखने को मिल ही जाते हैं। उत्तर प्रदेश की फतेहपुर सिकरी लोकसभा सीट से बीएसपी उम्मीदवार गुड्डू पंडित का एक विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बीएसपी उम्मीदवार गुड्डू पंडित का एक विडियो सामने आया है इस वीडियों में वे चुनाव प्रचार के दौरान राज बब्बर और उनके समर्थकों को धमकाते दिख रहे हैं और बेहद अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस वीडियों में गुड्डू ने कहा, 'सुन लो राज बब्बर के कुत्तों तुमको और तुम्हारे नेता नचनिया को दौड़ा-दौड़ाकर जूतों से मारुंगा जो जूठ फैलाया समाज में। जहां मिलेगा गंगा मां की सौगंध तुझे जूतों से मारुंगा, तुझे और तेरे दलालों को।'

बहरहाल इस वीडियों को लेकर  कांग्रेस उम्मीदवार राज बब्बर की अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।  बता दें कि लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए १८ अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सिकरी सीट से सीट पर गठबंधन के गुड्डू पंडित, भाजपा के राजकुमार चाहर और कांग्रेस के राज बब्बर के बीच मुकाबला है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.