भाई आनंद पर आयकर विभाग का शिकंजा कसने के बाद मायवती ने भाजपा पर किया पलटवार

Aazad Staff

Nation

भाई आनंद पर हुई आयकर विभाग की कार्रवाई के बाद मायावती ने इसे साजिश बताते हुए भाजपा पर पलटवार किया है। मायावती ने कहा कि हम खुली किताब की तरह हैं। लेकिन भाजपा ने अपने शासन में जिस तरह बेनामी संपत्ति तैयार की है, भाजपा को इसका जवाब देना होगा।

भाई आनंद कुमार की बेनामी संपत्तियों पर आयकर विभाग द्वार की गई कार्रवाई के बाद बसपा प्रमुख मायावती ने भाजपा पर पलटवार किया। मायावती ने मीडिया को संबोधित करते हुए भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी पार्टियों को निशाना बनाया जा रहा है।  उन्होंने कहा कि भाजपा पहले अपने गिरेबां में झांक कर देखें कि वे कितनी ईमानदार है। इसके साथ ही मायावती ने भाजपा पर चुनावों के दौरान २००० करोड़ के हेराफेरी करने का आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा को राजनीति में आने से पहले और अब की संपत्तियों को देखना चाहिए। और बताना चाहिए कि कितना अंतर आ गया है इससे सबकुछ स्पष्ट हो जाएगा। मायावती ने कहा कि देश जातिवादी व्यवस्था का शिकार हो गया है। मायावती ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि एक ओर बसपा लोगों की आवाज बनी हुई है वहीं दूसरी तरफ भाजपा दलितों और ओबीसी वर्ग को निजीकरण के जरिए खत्म करने की कोशिश करने जा रही है।

मायावती ने कहा है कि भाजपा और आर.एस.एस देश में दलितों को आगे बढ़ते नहीं देख सकते हैं। उन्‍होंने कहा कि भाजपा की सरकार अपनी सरकारी मशीनरी को दुरुपयोग कर रही है। भाई आनंद कुमार पर आयकर के शिकंजे पर मायावती ने कहा कि हमारे खिलाफ साजिश की जा रही है।

गौरतलब है कि गुरुवार को मायावती के भाई आनंद कुमार पर आयकर विभाग ने शिकंजा कसते हुए उनके नोएडा स्थित प्लॉट को जब्त कर लिया है। यह संपत्ति करीब ४०० करोड़ की बताई जा रही है। आयकर विभाग का कहना है कि आनंद कुमार ने इस बेनामी संपत्ति के बारे में विभाग को संतुष्ट करने वाला कोई जवाब नहीं दिया है जिसके कारण उनकी संपत्ति को जब्त किया गया है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.