१ अप्रैल से देश को मिलेगा तीसरा सबसे बड़ा बैंक, करोड़ ग्राहकों पर होगा असर

Aazad Staff

Nation

देश को एक अप्रैल से तीसरा सबसे बड़ा बैंक मिलने वाला। दरसल देना बैंक और विजया बैंक का विलय हो जाने के बाद बैंक ऑफ बड़ौदा देश का तीसरा सबसे बड़ा बैंक बन जाएगा। इससे पहले स्‍टेट बैंक ऑफ इंडिया और आईसीआईसीआई बैंक आते हैं।

एक अप्रैल से नए फाइनेंशियल ईयर की शुरुआत होने वाली है। इस नए फाइनेंशियल ईयर में बैंकिंग सेक्‍टर में कई बड़े बदलाव भी होने वाले हैं। इसी बदलाव के तहत १ अप्रैल से देश को तीसरा बड़ा बैंक मिलने वाला है। देश के तीसरे बड़े बैंक के अस्तित्‍व में आने के साथ ही इसका असर करोड़ों ग्राहकों पर पड़ने वाला है। जनवरी में सरकार ने पब्‍लिक सेक्‍टर के दो बैंक- देना बैंक और विजया बैंक को बैंक ऑफ बड़ौदा में विलय को मंजूरी दी थी। इन बैंकों के विलय की योजना एक अप्रैल, २०१९ से अस्तित्व में आएगी।

विलय के बाद विजया बैंक के शेयरहोल्डर्स के पास १००० शेयर पर बैंक ऑफ बड़ौदा के ४०२ इक्विटी शेयर हो जाएंगे। इस ही तरह देना बैंक के शेयरधारकों के पास देना बैंक के हर एक शेयर के साथ बैंक ऑफ बड़ौदा के ११०  शेयर मिल जाएंगे।

इसके साथ ही विलय के बाद बैंक ऑफ बड़ौदा देश का तीसरा सबसे बड़ा बैंक बन जाएगा। पहले स्थान पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया है, जिसके पास ४५.८५  लाख करोड़ रुपए का कारोबार है। दूसरे स्थान पर एचडीएफसी बैंक है, जिसके पास १५.८ लाख रुपए का कारोबार है। चौथे स्थान पर आईसीआईसीआई बैंक है, जिसके पास ११.०२  लाख करोड़ रुपए का कारोबार है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.