आज से भाजपा का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग कार्यक्रम शुरु, सासंद सीखेंगे सियासत के गुर

Aazad Staff

Nation

प्रचंड बहुमत के साथ एक बार फिर सत्ता में आई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने सांसदों के लिए दिल्ली में दो दिवसीय 'अभ्‍यास वर्ग' की शुरुआत की है। इस 'अभ्‍यास वर्ग’ में पीएम मोदी सांसदों को ख़ास टिप्स देंगे।

दिल्ली के संसद भवन परिसर में आज से भाजपा के सांसदों की दो दिवसीय 'अभ्‍यास वर्ग' की शुरूआत हो रही है। संसद भवन लाइब्रेरी में आयोजित इस कार्यक्रम में सांसदों को पार्टी की विचारधारा से लेकर संगठन के गुर सिखाए जाएंगे। इस बार भाजपा के १२५  से ज्‍यादा सांसद ऐसे हैं जो पहली बार जीतकर संसद भवन पहुंचे हैं।

दो दिवसीय अभ्यास वर्ग में अलग अलग तरह के सेशन होंगे।  कुल मिलाकर दो दिन के अभ्यास वर्ग को नौ सेशन में बांटा गया है। कार्यक्रम में बताया जाएगा कि संसद के भीतर और बाहर सांसदों का आचरण कैसा होना चाहिए। इसके साथ-साथ जनता के बीच जाकर कैसे जनसरोकार के मुद्दों के माध्यम से उनसे जुड़ना चाहिए। इससे जुड़ी कई जानकारीयां दी जाएंगी। इस अभ्यास वर्ग में सांसदों की मौजूदगी अनिवार्य की गई है। पार्टी के संसदीय कार्यालय की ओर से सभी सांसदों को तीन और चार अगस्त को दिल्ली में ही रहने का आदेश दिया गया है।

बता दें कि प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी वर्ग के दूसरे और आखिरी दिन समापन भाषण देंगे। जबकि इस अभ्यास वर्ग की शुरुआत भाजपा कर्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा की जाएगी। वहीं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पहले दिन का समापन भाषण देंगे।दूसरे दिन का पहला सत्र राज्यसभा सांसद विनय सहस्त्रबुद्धे संबोंधित करेंगे। जिसका विषय होगा - 'सांसदों की तैयारी कैसी और किस तरह से हो'।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.