साध्वी प्रज्ञा का विवादित बयान - हम नाली साफ करवाने के लिए नहीं बने सांसद

Aazad Staff

Nation

भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनका वीडियों तेजी से वायरल हो गया है। उन्होंने अपने बयान में कहा है कि वे नाली साफ़ करने और शौचालय साफ़ करने के लिए सांसद नहीं बनी हैं।

भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर एक बार फिर विवादित बयान देकर चर्चा में आ गई हैं। सिहोर में साध्वी प्रज्ञा ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा, ''ध्यान से सुन लो, हम नाली साफ़ करवाने के लिए नहीं बने है। हम आपका शौचालय साफ़ कराने के लिए नहीं बनाए गए हैं। हम जिस काम के लिए बनाए गए हैं वो काम हम ईमानदारी से करेंगे। ये बातें कहते हुए साध्वी प्रज्ञा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

साधवी के इस बयान पर ए.आई.एम.आई.एम(AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कटाक्ष किया है।  उन्होंने कहा है कि साध्वी प्रज्ञा इस तरह के बयान देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान को चुनौती दे रही हैं।  साध्वी का ये बयान सफाई अभियान के खिलाफ माना जा रहा है।  इसके साथ ही असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, ''वो बता रही हैं कि वो अपर कास्ट की हैं और जो शौचालय साफ करते हैं वो उनके बराबर नहीं हैं। इससे कैसे न्यू इंडिया बनेगा।

बहरहाल आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब साधवी अपने बयानों के कारण विवादों में छाई हुई है। इससे पहले भी  साधवी ने नाथूराम गोडसे पर विवादित बयान दिया था जिसके बाद वे काफीचर्चा में आ गई थी। इतना ही नहीं उनके लोकसभा में सांसद के तौर शपथ लेते वक़्त भी काफ़ी विवाद हुआ था।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.