रिजल्ट से पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने एनडीए के लिए रखी डिनर पार्टी
Aazad Staff
Nation
लोकसभा चुनाव के नतीजे कुछ ही दिनों में घोषित होने वाले है इस बीच एक बार फिर से सत्ता में आने के लिए भाजपा ने पूरी एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। वहीं इन सब के बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने एनडीए नेताओं के लिए मंगलवार को डिनर पार्टी का आयोजन किया है। हालांकि इससे पहले एनडीए की एक बैठक भी बुलाई गई है।
लोकसभा चुनाव २०१९ के सभी सातों चरण पूरे हो चुके हैं अब सभी दलों को २३ मई को नतीजे आने का इंतजार है। हालांकि नतीजे घोषित होने से पहले भाजपा का घटक दल एनडीए और कांग्रेस का घटक दल यूपीए एक बैठक बुला रहे हैं।
जानकारी के मुकाबिक मंगलवार को केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक होगी। इस बैठक के बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सभी दलों के नेताओं के लिए रात्रिभोजन रखा है। जिसमें सभी दल के नेता शामिल होंगे।
वहीं दूसरी तरफ चुनाव के नतीजों से पहले यूपीए ने भी अहम बैठक बुलाई है। जिसमे सभी विपक्षी दलों को बुलाया गया है। हालांकि २४ मई को नतीजों के बाद यूपीए चेयरमैन सोनिया गांधी ने सभी दलों के लिए डिनर पार्टी रखी है।
जानकारी के लिए बता दें कि एग्जिट पोल के नतीजे आ चुके हैं। सभी नतीजों में एक बार फिर मोदी सरकार बनती दिख रही है। एग्जिट पोल के मुताबिक, एग्जिट पोल में राजग को २८७ से ३०५ सीटें तक मिलती दिखाई दे रही है। बता दें कि लोकसभा में बहुमत हासिल करने के लिए २७२ सीटें जरूरी हैं।
Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.
Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.
A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.