लोकसभा चुनाव २०१९ : भाजपा संसदीय दल की बैठक आज, नरेंद्र मोदी को चुना जाएगा नेता

Aazad Staff

Nation

दिल्ली में आज शाम एनडीए की संसदीय दल की बैठक होगी। बैठक में नरेंद्र मोदी को औपचारिक तौर पर भाजपा संसदीय दल का नेता चुना जाएगा इस बैठक में उद्धव ठाकरे, राम विलास पासवान के साथ एनडीए के सभी नेता मौजूद होंगे।

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के नवनिर्वाचित सांसदों की आज शाम बैठक होगी। इस बैठक में औपचारिक तौर पर नरेंद्र मोदी को भाजपा संसदीय दल का नेता चुना जाएगा। इसके साथ ही सरकार के गठन की दिशा में प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सकेगा।

सूत्रों के मुताबिक यह बैठक संसद के केंद्रीय कक्ष में शाम ५ बजे होगी। बैठक में उद्धव ठाकरे, राम विलास पासवान के साथ एनडीए के सभी नेता मौजूद होंगे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आज और कल मंत्रिमंडल के गठन और पोर्टफोलियो को लेकर एनडीए के सहयोगियों के साथ विचार-विमर्श करेंगे।

 इससे पहले उनकी भाजपा सांसदों के साथ बैठक होगी। समझा जाता है कि मोदी सांसदों को संबोधित भी कर सकते हैं। नरेंद्र मोदी को पहले ही एनडीए का नेता घोषित किया जा चुका है, ऐसे में इस बैठक को एक तरह से औपचारिकता माना जा रहा है। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में भाजपा ३०३ सीटें जीती हैं और राजग (एनडीए) गठगबंधन को ३५३ सीटें हासिल हुई है। वहीं कांग्रेस को पिछली बार से मात्र ८  सीटें ज्यादा मिली है और कुल ५२ सीटों पर ही जीत दर्ज कर पाई है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.