ओम बिड़ला होंगे नए लोकसभा स्पीकर

Aazad Staff

Nation

१७वीं लोकसभा का संसत्र १७ जून से शुरू हो गया है। आज संसद सत्र का दूसरा दिन है। प्रोटेम स्पीकर के बाद अब लोकसभा स्पीकर के नाम को लेकर खुलासा हो गया है। ओम बिड़ला लोकसभा स्पीकर नियुक्त किए गए है।

राजस्थान के कोटा से भाजपा सांसद ओम बिड़ला नए लोकसभा अध्यक्ष होंगे। ओम बिड़ला इस पद के लिए आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे। सूत्रों के अनुसार, बिड़ला आज दोपहर १२ बजे लोकसभा स्पीकर के लिए औपचारिकताएं पूरी करेंगे और बुधवार को अध्यक्ष का पद संभालेंगे।

बता दें कि बिड़ला अमित शाह के बेहद ही करीबी बताए जाते है। राजस्थान में विधानसभा चुनावों के दौरान उन्हें संगठन की जिम्मेदारी भी दी गई थी। ओम बिड़ला कोटा से साल २०१४ और अब साल २०१९ में सांसद का चुनाव जीते हैं। वह तीन बार विधायक भी रहे हैं। अपने संसदीय क्षेत्र में बिड़ला की पहचान पर्यावरण संरक्षण उपायों के लिए भी है। उन्होंने ग्रीन कोटा मिशन के तहत पेड़ लगाने के लिए लोगों को काफी प्रेरित किया। पर्यावरण जागरूकता के कार्यक्रमों में भी उनकी काफी दिलचस्पी है।

गौरतलब है कि संसद का बजट सत्र शुरु होने से पहले कल राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वीरेंद्र कुमार को प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ दिलाई थी। १७वीं लोकसभा के पहले सत्र के दूसरे दिन भी नये सांसदों का शपथग्रहण जारी रहेगा। यूपी, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु से चुनकर आए सांसद शपथ ग्रहण करेंगे।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.