बिहार में इंसानियत शर्मसार ! महिला को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया

Aazad Staff

Nation

सुशासन बाबू के राज में महिलाएं कितनी सुरक्षित है इसका अंदाजा इस खबर से ही लगाया जा सकता है जहां एक मकान खाली करवाने के लिए महिला को पहले दबंग डराते है फिर उसके साथ मारपीट करते है और निर्वस्त्र कर गांव में सबके सामने घुमाते है। इस मामले को तूल पकड़ता देख पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

बिहार : सुशासन बाबू (नीतीश कुमार) के राज में एक  इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां पुराने विवाद के चलते एक महिला को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया गया है। यह घटना  गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कुआड़ीडीह गांव की पीड़ित महिला मंगलवार रात जब घर में अकेली थी, तभी गांव के तीन लोग उसके घर में जबरन घुस आए और उसके साथ बदसलुखी करने लगे। इतना ही नहीं पीड़ित महिला को घर छोड़कर भाग जाने की बात कहने लगे। महिला ने जब इसका विरोध किया, तो उन लोगों ने जबरदस्ती महिला के कपड़े उतारवा दिए और उसे घर से निकाल कर निर्वस्त्र घुमाने लगे।

इस शर्मसार घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर एफआईआर दर्ज की है। हालांकि इस घटना के बाद तीनों आरोपी फरार हैं। जानकारी के मुताबिक पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।  उन्होंने कहा कि आरोपी और पीड़िता का संबंध एक ही परिवार से है और दोनों के बीच काफी दिनों से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है।

बता दें कि बिहार में महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने का ये पहला मामला नहीं है इससे पहले भी आरा जिले में एक लड़के की हत्या में शामिल होने के संदेह में उग्र भीड़ ने एक महिला को निर्वस्त्र कर घुमाया था।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.