Bihar ITI Admit Card 2019: बिहार आईटीआई प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड आज होंगे जारी

Aazad Staff

Nation

बिहार आईटीआई संयुक्त प्रवेश परीक्षा २०१९ के एडमिट कार्ड आज यानी १८ अप्रैल २०१९ को जारी किए जा सकते हैं। ये परीक्षा २८ अप्रैल २०१९ को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रो पर आयोजित कराई जाएगी।

आईटीआई बिहार २०१९ की परीक्षा २८ अप्रैल २०१९ से शुरू होने वाली है। एडमिट कार्ड बिहार कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन बोर्ड(Bihar ITICAT) की आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जारी किया जाने वाला है। उम्मीदवार इस वेबसाइट से अपना एडमिटकार्ड डाउनलोड कर सकते है। ज्ञात हो कि बिहार के आईटीआई कोर्सेस में दाखिले के लिए इस परीक्षा को पास करना जरूरी है। इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया १४ मार्च २०१९ को शुरू हुई थी जो ३ अप्रैल २०१९ तक चली थी।

बिहार आईटीआई २०१९ परीक्षा के समय उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड साथ ले जाना आवश्यक है। एडमिट कार्ड नहीं होने पर आपको परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाती है। प्रवेश पत्र में उम्मीदवारों के नाम, परीक्षा केंद्र, परीक्षा की तारीख, परीक्षा का समय आदि जानकारियां दी गई होती है। नीचे गई गई टेबल के माध्यम से बिहार आईटीआई परीक्षा २०१९ से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण तारीखों पर नजर डालते हैं।

इस परीक्षा में गणित, सामान्य विज्ञान और सामान्य ज्ञान के ५०-५० प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही जवाब के लिए दो अंक मिलेंगे। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है। परीक्षा के लिए छात्रों को २.१५ घंटे का समय मिलेगा।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.