अवैध शराब बिक्री को लेकर नीतीश सरकार हुई सख्त, थाने को दिया ये फरमान

Aazad Staff

Nation

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अवैध शराब की बिक्री को राज्य में रोकने के लिए पुलिसकर्मियों को नया फरमान सुनाते हुए कहा है कि थानेदार गारंटी लें कि उनके थानाक्षेत्र में शराब की बिक्री नहीं होगी। फिर भी ऐसा हुआ तो अब वहां के थानेदार को १० साल तक किसी भी थाने में पोस्टिंग नहीं मिलेगी।

बिहार में अवैध शराब को लेकर बिहार सरकार एक बार फिर से सख्त होती नजर आ रही है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अवैध शराब को रोकने के लिए नया फरमान जारी किया है। नीतीश कुमार ने राज्य के सभी थाने से कहा है कि वह इस बात को लिखित में दें कि उनके इलाके में अवैध रूप से शराब की बिक्री नहीं की जा रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बिहार के मुख्यमंत्री ने बुधवार को जारी फरमान में कहा कि लिखित आश्वासन के बावजूद अगर उस संबंधित थाना क्षेत्र से कई अवैध शराब बरामद होती है तो उन थानों के पुलिसकर्मियों को अगले दस साल तक थानों में पोस्टिंग नहीं दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शराबबंदी को प्रभावी बनाने के लिए आइजी प्रोहिबिशन के तंत्र को और प्रभावी बनाने की जरूरत है। अब तक जिनकी गिरफ्तारियां हुई हैं, वे कौन हैं, उनका विश्लेषण कर सख्त कार्रवाई हो। शराब के अवैध धंधे में लिप्त बड़े कारोबारियों और सप्लायरों पर कार्रवाई होगी।

बता दें कि २०१५ में सरकार बनाने से पहले नीतीश कुमार ने वादा किया था कि अगर वो सत्ता में आते हैं तो शराबबंदी को लागू करेंगे। सत्ता में आने के बाद उन्होंने अपने वादे को निभाया। नीतीश सरकार के फैसले की जनता ने खासतौर से महिलाओं ने सराहा। लेकिन इस तरह की खबरें आने लगी कि पुलिस स्टेशनों की सरपरस्ती में ही शराब की तस्करी कराई जा रही है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.