पुदीने के अचूक फायदें

Aazad Staff

Lifestyle & Health

पुदीना खाने का मुख्य आहार तो नहीं लेकिन ये खाने के स्वाद को बढ़ाता है। पुदीने की प‍त्ती औषधीय गुणों से भरपूर है जो कई प्रकार की बीमारियों को भी दूर करती है।

पुदीना एक औषधीय जड़ी बूटी है। इसका वैज्ञानिक नाम मेन्था है। पुदीना की वैज्ञानिक तौर पर २४ से ज्यादा नस्ल है। पुदिना पाचन तंत्र में सुधार करने के साथ साथ  बढ़ते वजन को कम करने में सहायक है। इतना ही नहीं पुदीना डिप्रेशन, थकान और सिरदर्द जैसी कई समस्याओं को भी दूर करने में लाभदायक है।

पुदीना की पत्तियां अस्थमा, स्मरण शक्ति की क्षति और त्वचा की देखभाल संबंधित कई परेशानियों से निजात दिलाने में अहम भूमिका निभाती है।

पुदीने का इस्तेमाल आंखों के लिए काफी अच्छा माना गया है। यह आखों की रौशनी को बरकरार व नाइट विजन जैसी समस्याओ से छुटकारा दिलाता है।  पुदीना में पाया जाने वाला एंटीऑक्सिडेंट, ऑक्सीडेटिव तनाव से हमारे शरीर की सुरक्षा में सहायता करते हैं।

और ये भी पढ़े : करेला है ओषधीय गुणों से भरपुर

सांसों की दुर्गंध को दूर करने के लिए पुदीना काफी अच्छा स्रोत माना गया है। अगर पुदीने की सूखी पत्तियों के चूर्ण से मंजन करने से मुंह की दुर्गंध कम हो जाती है वहीं दंत समस्‍याओं से भी छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही इससे मसूड़े भी मजबूत होते हैं।

और ये भी पढ़े: तुलसी के फायदे

पुदीना पेट की कई बीमारियों को ठीक करने में मदद करता है। पेट की समस्‍याओं से बचने के लिए पुदीने का किसी न किसी रूप में प्रतिदिन सेवन अवश्य करना चाहिए। पुदीने की पत्तियों का ताजा रस नीबू और शहद के साथ समान मात्रा में लेने से पेट की हर बीमारियों में आराम मिलता है।

और ये भी पढ़े: चीकू खाने के फायदे

गर्मी में लू से बचने के लिए पुदीने और प्‍याज की चटनी बनाकर सेवन करें। अगर इसका सेवन नियमित रूप से किया जाए तो लू लगने की आशंका खत्म हो जाती है। अधिक गर्मी या उमस के मौसम में जी मिचलाने पर एक चम्मच सूखे पुदीने की पत्तियों का चूर्ण और आधी छोटी इलायची के चूर्ण को एक गिलास पानी में उबालकर पीने से लाभ होता है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.