एचआरडी ने बीएड और डीएलएड सर्टिफिकेट के लिए ऑनलाइन पोर्टल किया लांच

Aazad Staff

Nation

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल की ओर से एक ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल का नाम OPTRMS (ओपीटीआरएमएस) है। इसके जरिए बी.एड एम.एड समेत डी.एल.एड, एम.पी.एड और डी.पी.एड जैसे शैक्षिक प्रशिक्षण कोर्स में उत्तरीर्ण छात्र अपने सर्टिफिकेट ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं।

देशभर में बी.एड, एम.पी.एड, डी.एल.एड और डी.पी.एड की पढ़ाई कर रहे या पासआउट विद्यार्थियों को के लिए एक अच्छी खबर है।  अब डिग्री वेरिफिकेशन में देरी के चलते इन छात्रों को नौकरी नहीं गंवानी होगी। केंद्र सरकार शैक्षणिक सत्र २०१९-२०  से डिग्री वेरिफिकेशन को ऑनलाइन करने जा रही है। इसके लिए केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ने ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया। इसकी सहायता से महज २०० रुपये में  अब छात्र घर बैठे ही डिग्री वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकेंगे। 

जानकारी के मुताबिक उम्मीदवारों को अपना सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए वेबसाइट ncte.gov.in/optrms पर अपनी डिटेल्स भरनी होगी। पोर्टल को ऑनलाइन शिक्षक शिष्य पंजीकरण प्रबंधन प्रणाली (OPTRMS) कहा जाता है। नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन (एन.सी.टी.ई) से प्रमाणित करना के लिए उम्मीदवार को प्रत्येक सर्टिफिकेट का २०० रुपए देना होगा। पोर्टल की मदद से उम्मीदवार तीन से पांच दिनों के भीतर ही अपने सर्टिफिकेट ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं।

यहां बता दें कि सर्टिफिकेट ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से प्राप्त किए जाएंगे, उम्मीदवार जिस तरह से (ऑनलाइन और ऑफलाइन) सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकता है, इसके अलावा एन.सी.टी.ई द्वारा मान्यता प्राप्त डिग्रियों के ही सर्टिफिकेट जनरेट किए जाएगे।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.