बाल गंगाधर तिलक की आज है जयंती, पीएम मेदी ने ट्वीट कर किया नमन

Aazad Staff

Nation

बाल गंगाधर तिलक ने सबसे पहले ब्रिटिश साम्राज्य के दौरान पूर्ण स्वराज की मांग की थी।

स्वतन्त्रता मेरा जन्म सिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूंगा ।” ब्रिटिश हुकूमत के सामने। बाल गंगाधर तिलक पहले ऐसे स्वतंत्रता सेनानी थे जिन्होने पूर्ण स्वराज की मांग की थी। वे राज्द्रोह के सबसे खतरनाक अग्रदूत भी कहे जाते थे। इनका जन्म 23 जुलाई 1856 को महाराष्ट्र के रत्नागिरी में हुआ था।

महाराष्ट में व्यापक स्तर पर  मनाया जाने वाले "गणेश उत्सव" की  शुरुआत तिलक ने ही जनता में राष्ट्रीय  भावना जागृत करने के लिए की थी |

उन्होने मराठी में मराठा दर्पन और केसरी नाम से दो समाचार पत्र की शुरुआत की जो लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हुए तिलक अपने समाचार पत्रों में  ब्रिटिश हुकूमत द्वारा भारत पर कर रहे अत्याचारों का खंडन करते थे। जिसके कारण उन्हे कई बार जेल भी जाना पड़ा था।

बाल गंगाधर  तिलक संस्कृत के प्रकांड विद्वान थे । ’गीता रहस्य' तथा 'आर्कटिक होम ऑफ़ वेदाज' इनकी प्रसिद्ध पुस्तके हैं, जो लोकमान्य तिलक ने जेल में लिखी थीं |  तिलक के जेल से छूटने के पश्चात् जब उनका गीता रहस्य प्रकाशित हुआ तो उसका बहुत तीव्र गति से प्रचार-प्रसार हुआ।  20 अगस्त 1919 में वीर स्वतंत्रता सेनानी का मुम्बई में निधन हुआ।

इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर  लिखा मैं लोकमान्य तिलक के लिए शीश झुकाता हूं। उन्होंने अनगिनत भारतीयों के बीच देशभक्ति की चमक को उजागर करने के साथ सभी वर्गों से लोगों को संगठित किया। हमारे नागरिकों और भारत के गौरवशाली अतीत के बीच संबंध को गहरा करते हुए शिक्षा पर भी जोर दिया। वहीं महान आजाद के लिए लिखा कि चंद्रशेखर आजाद को मेरी श्रद्धांजलि। भारत माता के एक बहादुर पुत्र ने देश को आजाद कराने के लिए खुद को त्याग दिया। भारतीयों की पीढ़ी उनके साहस से प्रेरित है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.