आजम खान का विवादित बयान- मदरसों से नाथूराम गोडसे और प्रज्ञा ठाकुर जैसे लोग नहीं निकलते है।
Aazad Staff
Nation
सपा नेता आजम खान ने मदरसों में कम्प्यूटर और गणित पढ़ाने और अगले ५ साल में अल्पसंख्यक समुदाय के ५ करोड़ छात्रों को छात्रवृत्ति दिए जाने की योजना पर हमला बोला है। आजम ने कहा है कि अगर केंद्र सरकार मदरसों के लिए कुछ अच्छा करना चाहती है तो उनकी बिल्डिंग बनाएं, स्टैंडर्ड बढ़ाएं और मिड डे मील जैसी सुविधा प्रदान करें।
समाजवादी पार्टी नेता आजम खान एक बार फिर से अपने विवादित बयानों को लेकर सुरर्खियों में है। आजम खान ने एक बार फिर से मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि मदरसों (Madrasas) में धार्मिक शिक्षाएं दी जाती हैं। उन्हीं मदरसों में अंग्रेजी, हिंदी और गणित पढ़ाया जाता है। यह हमेशा से किया जाता रहा है।
आजम खान ने कहा कि मदरसों से नाथूराम गोड्से और प्रज्ञा ठाकुर जैसे लोग नहीं निकलते हैं।” गोड्से ने महत्मा गांधी की हत्या की जबकि प्रज्ञा ठाकुर वर्तमान में भोपाल से भाजपा सांसद हैं और उन पर मालेगांव बम धमाके की साजिश रचने का आरोप है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जो लोग नाथूराम गोड्से के विचारों को प्रचारित करते हैं, उन्हें लोकतंत्र का दुश्मन घोषित किया जाएगा, जो लोग आतंकी घटनाओं में सक्रिय हैं उन्हें ईनाम नहीं दिया जाएगा।”
आजम खान ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर वाकई में सरकार मदरसों के लिए कुछ अच्छा करना चाहती है तो सबसे पहले मदरसों की स्थिति को सुधारे, उन्हें फर्नीचर और मिड डे मील (Mid-Day Meal) जैसी सुविधा प्रदान करें।
Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.
Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.
A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.