मॉब लिंचिंग मामले में आजम खान का तंज, मुसलमानों को मिल रही पाकिस्‍तान न जाने की सजा

Aazad Staff

Nation

आजम खान ने देश में बढ़ती मॉब लिंचिंग की घटनाओं पर निशाना साधते हुए कहा कि आजादी के बाद से भारत में मुसलमानों को पाकिस्तान न जाने की सजा मिल रही है।

उत्तर प्रदेश के रामपुर लोकसभा से समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान अपने बेबाक बयानों के कारण सुर्खियों में बने हुए है। देश में बढ़ती मॉब लिंचिंग (भीड़ द्वारा की गई मारपीट) की घटनाओं पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि मुसलमानों को १९४७ से लेकर आज तक पाकिस्‍तान न जाने की ऐसी सजा मिल रही है। आजम खान ने कहा कि जो भी होगा मुस्लिमों को उसे भुगतना होगा।

आजम खान यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वज पाकिस्तान क्‍यों नहीं गये? ये मौलान आजाज जवाहर लाल नेहरू, सरदार पटेल और बापू से पूछिए। उन्होंने मुस्लिमों से वादे किये थे। उन्‍होनें कहा कि देश में सरकारें मजबूत हैं और मुसलमान कमजोर हैं, यही कारण है कि हमें १९४७ के बाद से बहुत जिल्‍लत की जिंदगी गुजारनी पड़ रही है। अगर मुसलमान पाकिस्तान चले जाते तो उन्हें यह सजा नहीं मिलती। मुसलमान यहां हैं तो हैं, सजा तो भुगतेंगे।

गौरतलब है कि हाल ही में  रामपुर जिला प्रशासन ने उन्हें भू-माफिया घोषित किया है।  भूमि अतिक्रमण को लेकर उनके खिलाफ २३ एफआईआर दर्ज किए गए है। हालांकि आजम खान ने इसे अपने खिलाफ साजिश बताते हुए भाजपा पर आरोप लगाया है कि जब से उन्होंने भाजपा के खिलाफ चुनाव जीता है तब से उन्हें सजा दी जा रही है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.