शपथ ग्रहण में जय श्रीराम के नारे पर बलटवार करते हुए जाने क्या बोले असदुद्दीन ओवैसी

Aazad Staff

Nation

लोकसभा में सांसदों की शपथ-ग्रहण के दौरान मंगलवार को हैदराबाद के नवनिर्वाचित सांसद असदुद्दीन ओवैसी के सामने जय श्री राम और और ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाए गए।

संसद में दूसरे दिन आज यानी मंगलवार को सांसदों का शपथ कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने सांसद के तौर पर शपथ ली। जैसे ही ओवैसी शपथ लेने पहुंचे संसद में भाजपा नेताओं ने जय श्री राम का नारा लगाना शुरू कर दिया।

इसके बाद उन्होंने शपथ प्रक्रिया पूरी की, हस्ताक्षर किए, फिर उन्होंने भी अल्लाह-हू-अकबर और जय हिन्द के नारे लगाए। इस दौरान जय श्री राम की नारेबाजी जमकर हुई। ओवैसी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह देखकर मुझे अच्छा लगा कि मुझे देखकर ही ये सब भाजपा नेताओं को याद आता है। उम्मीद करता हूं कि उन्हें संविधान और मुजफ्फरपुर में हो रहे बच्चों की मौत भी याद रहेगी।

इस शपथ ग्रहण में कुछ सांसदों का अलग ही अंदाज नजर आया। भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने शपथ ग्रहण के बाद जहां भारत माता की जय का नारा लगाया तो पंजाब के संगरूर से आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान ने इंकलाब जिंदाबाद का नारा लगाया। केंद्रीय मंत्री और पेशे से सर्जन डॉक्टर हर्षवर्धन ने संस्कृत में शपथ ली तो केरल से कांग्रेस सांसद के सुरेश ने हिंदी में शपथ लेकर सबको चौंका दिया। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अंग्रेजी में शपथ ली।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.