दिल्ली : सीएम केजरीवाल ने पानी के बकाया बिल किए माफ

Aazad Staff

Nation

अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर से दिल्लीवासियों को बड़ा तोहफा दिया है। केजरीवाल ने पानी के बकाया बिलों को माफ करने की घोषणा की है। जाने किसे मिलगा लाभ।

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक और बड़ा ऐलान कर दिया है।केजरीवाल ने दिल्ली में पानी के बकाया बिल माफ करने का ऐलान किया है। जिन लोगों के घरों में मीटर हैं उन सभी लोगों को इसका लाभ मिलेगा। केजरीवाल ने खुद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी है। केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि दिल्ली के लोगों के पानी के बिल से एरियर हटा दिया गया है।

ये योजना ३० नवंबर तक लागू रहेगी। इसका लाभ घर मे फंक्शनल मीटर लगवाने वालों को मिलेगा। उन सभी का लेट फीस माफ कर दिया जाएगा। केजरीवाल ने कहा कि उनकी सरकार दिल्ली को २४ घंटे पानी देना चाहती है। वह बोले, 'विदेशों में किसी भी राजधानी में २४ घंटे, बिना आरो (RO) के टैप में पानी मिलता है। अगर हमारी सरकार सत्ता में रही तो जनता को अगले ५ सालों तक बिना आरो  के २४ घंटे पानी दे सकेंगे।

बता दें कि इससे पहले केजरीवाल ने २०० यूनिट तक फ्री बिजली देने का ऐलान किया था। हालांकि केजरीवाल ने इस बात की भी पुष्टी की थी की जो २०१  यूनिट बिजली की खपत करेगा, उसे पूरा बिल देना होगा। बता दें कि २०१  से ४०० यूनिट तक की खपत पर लगभग ५० फीसदी सब्सिडी मिलेगी। जो अगस्त महीने से ही लागू है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.