दिल्ली : केजरीवाल का ऐलान - महिलाएं अब मुफ्त में कर सकेंगी मेट्रो-बसों में सफर

Aazad Staff

Nation

आप सरकार दिल्ली में महिलाओं को मेट्रो और डीटीसी बसों से मुफ्त में सफर कराने का सौगात देने जा रही है। इस दौरान महिलाओं को फ्री यात्रा देने में डीएमआरसी को होने वाले नुकसान की भरपाई भी दिल्ली सरकार करेगी। इस फैसले के पिछे सरकार ने महिलाओं को पब्लिक ट्रांसपोर्ट के इस्तेमाल के लिए प्रोत्साहित करना बताया है।

दिल्ली सरकार महिलाओं को मेट्रो और डीटीसी बसों में फ्री यात्रा का तोहफा देने जा रही है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ये फैसला किया है कि दिल्ली में महिलाओं को डीटीसी बसों और मेट्रो के किराए में पूरी तरह से छूट मिलेगी।

सीएम ने कहा कि इस पूरी योजना के तहत जो भी खर्च आएगा उसे दिल्ली सरकार उठाएगी, इसके लिए उसे केंद्र सरकार से छूट लेने की जरूरत नहीं है। इस फैसले का ऐलान करने के साथ अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस  में कहा कि दिल्ली में महिलाएं असुरक्षित महसूस करती हैं। महिलाओं की सुरक्षा के लिए २ बड़े फैसले लिए गए हैं। पहला दिल्ली में कई स्थानों पर  सीसीटीवी कैमरे लागाए जाएंगे जिसके लिए ढाई साल से कोशिश चल रही थी। इसके लिए डेढ़ लाख सीसीटीवी लगने का टेंडर दिया था, ७० हजार सीसीटीवी का सर्वे हो चुका है। केजरीवाल ने कहा कि ८ जून से कैमरे लगने शुरु हो जाएंगे और इसे दिसंबर तक पूरा करने की उम्मीद है।

केजरीवाल की इस इस योजना के तहत सरकार पर १२०० करोड़ का खर्च आएगा। इसलिए परिवहन विभाग के अधिकारियों को लगता है कि इसे मेट्रो में लागू करने में थोड़ी मुश्किल होगी क्योंकि दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन में केंद्र और दिल्ली सरकार के ५० -५० शेयर हैं।लेकिन आप सरकार इस योजना की दिशा में काम करती हुई दिख रही है।

इस लोकसभा चुनाव में आप को करारी हार का सामना करना पड़ा। नौ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ४० से अधिक सीटों पर चुनाव लडने वाली आप पार्टी को महज एक सीट पर ही जीत मिली। इस झटके के बाद पार्टी अगले साल दिल्ली में होने वाले विदान सभा में अपना दबदबा कायम रखने के लिए अभी से ही तैयारी जोर-शोर से शुरू कर दी है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.