लोकसभा में आज पेश किया जाएगा जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन बिल, कांग्रेस ने जारी किया व्हिप

Aazad Staff

Nation

जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन विधेयक २०१९ आज लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह द्वारा पेश किया जाएगा। बीते सोमवार को राज्यसभा में अमित शाह ने धारा ३७० को हटाने का प्रस्ताव पेश किया। जिसे भारी हंगामे के बीच राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद पास कर दिया गया।

मोदी सरकार ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन बिल राज्यसभा से पारित करवा कर इतिहास रच दिया है। अब मंगलवार को सरकार इसे लोकसभा में पेश करेगी। लोकसभा में मतों के आकड़े को देखते हुए ऐसा माना जा रहा है कि वहां भी यह बिल आसानी से पास हो जाएगा।

लोकसभा में मंगलवार को सरकार की ओर से जम्मू-कश्मीर से संबंधित संकल्प और विधेयक लाए जाने के मद्देनजर कांग्रेस ने सदन के अपने सभी सदस्यों को व्हिप जारी कर उपस्थित रहने को कहा है।उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने कल राज्यसभा में इस बिल का विरोध करते हुए इसके खिलाफ वोटिंग की थी।

वैसे तो इस बिल का पास होना तय है क्योंकि अकेले एन.डी.ए के पास बहुमत है। स्पीकर का वोट अलग कर दें तो भी भाजपा के पास ३०२ वोट है। जो बहुमत साबित करने के लिए काफी है। जम्मू कश्मीर पुनर्गठन विधेयक को पारित करने के लिए उच्च सदन में हुए मत विभाजन में संबंधित प्रस्ताव ६१ के मुकाबले १२५ मतों से इस बिल को मंजूरी दी गई थी।

इस विधेयक में जम्मू-कश्मीर राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों लद्दाख और जम्मू और कश्मीर में विभाजित किया गया है। इसके अलावा, संसद के उच्च सदन में जम्मू-कश्मीर आरक्षण (दूसरा संशोधन) विधेयक भी पारित किया गया। जिसके तहत आर्थिक रुप से पिछड़े व कमजोर सवर्णों को १०% आरक्षण दिया जाएगा।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.