१९८४ सिख विरोधी दंगा: सुप्रीम कोर्ट ने HC का फैसला बदला, १५ लोगों को किया बरी

Aazad Staff

Nation

सिख विरोधी दंगा मामले में मंगलवार सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए हाई कोर्ट द्वारा दोषी करार दिए गए सभी दोषियों को बरी कर दिया है। कर्ट ने इन १५ लोगों के खिलाफ पुख्ता सबूत कोर्ट में पेश नहीं किए जाने पर इन सभी को बरी कर दिया।

१९८४ सिख विरोधी हिंसा में सुप्रीम कोर्ट ने त्रिलोकपुरी मामले में दोषी ठहराए गए १५ लोगों को बरी कर दिया। दिल्ली हाईकोर्ट ने इन सभी को दोषी ठहराते हुए पांच साल की सजा बरकरार रखी थी। जिसके बाद इन सभी लोगों ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। मंगलावर को सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए हाईकोर्ट के फैसले को पलटते हुए सभी को रिहा कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि इनके खिलाफ कोई सबूत नहीं हैं। कोर्ट ने कहा कि चश्मदीदों द्वारा उन लोगों को पहचाना नहीं गया।

गौरतलब है कि आज से ३४ साल पहले सन १९८४ में पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में सिख विरोधी दंगा हुए था। इस दंगे में करीब ९५ लोगों की जान चली गई थी। जबकि १०० घरों को जला दिया गया था जिसके बाद लगभग ९५ शवों को बरामद किया गया था।

इस मामले में पुलिस ने १५ लोगों को गिरफ्तार कर दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट में पेश किया था जहां कोर्ट ने इन सभी १५ आरोपियों को दंगा भड़काने और घरों को जलाने के आरोप में दोषी पाया था। इसके बाद मामले की अपील दिल्ली हाईकोर्ट में गई। इस मामले में सुनवाई किए जाने के बाद दिल्ली हाईकोर्ट ने भी इन को दोषी पाया और सजा बरकरार रखी। इसके बाद मामले की अपील सुप्रीम कोर्ट में की गई और शीर्ष अदालत ने इनके खिलाफ कोई सबूत नहीं पाए जाने के बाद सभी को बरी कर दिया।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.