अन्ना हजारे मोदी सरकार के खिलाफ अगले साल जनवरी के अंत तक भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बार फिर से आंनदोलन करने वाले है। अन्ना हजारे ने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि सत्ता में आने के बाद प्रधानमंत्री मोदी अपने वायदों से मुकर गए है। उन्होने देश में बढ़ रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। भारत एशिया में भ्रष्ट देशों की गिनती में सबसे ऊपर है।
सत्ता में आने से पहले पीएम मोदी ने विश्वास दिलाया था कि वो जनलोकपाल बील पर बहुत जल्द कार्य किया जाएंगा इसे गंभिरता से लिया जाएगा लेकिन ये बस कहने की बाते है। ६ साल बित गए है लेकिन जनलोकपाल को पारित नहीं किया जा सका है। वहीं मोदी सरकार के सत्ता में ३ साल हो गए लेकिन जनलोकपाल वहीं का वहीं है उसपर कोई कार्य नहीं हो रहा।
अन्ना हजारे ने कहा कि अब मेरा पीएम के वादों से विश्वास उठ गया है, मैं उन्हें पत्र लिखता रहा और वादों की याद दिलाता रहा लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ इस लिए लोगों को एक बार फिर से जागरुक करने के लिए दिल्ली में सरकार के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।
गौरतलब है कि अन्ना हजारे ने यूपीए सरकार के समय भी जनलोकपाल को संसद में पारित करने के लिए अन्ना हजारे ने सरकार के खिलाफ अन्शन किया था।