अनिल विज ने नवजोत सिंह सिद्धू पर साधा निशाना, कहा- तहरीक-ए-इंसाफ ज्वाइन कर लें

Aazad Staff

Nation

अनिल विज का बयान ऐसे समय में आया है जब रविवार को पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नवजोत सिंह सिद्धू पर तंज कसते हुए कहा था कि मुझे ऐसा लग रहा है कि नवजोत सिंह सिद्धू मुझे हटा कर पंजाब का मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं जो की उनका व्यवसाय है।

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता और हरियाणा सरकार के स्वास्थ्य और खेल मंत्री अनिल विज ने नवजोत सिंह सिद्धू पर निशाना साधा है।  अनिल विज ने सिद्धू पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि सिद्धू ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों को नीचा दिखाने की कोशिश की है। ऐसे में अब सिद्धू के पास केवल एक ही विकल्प बचा है कि वह इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ में चले जाएं।

अनिल विज ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि -  ''नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस और भाजपा समेत दोनों पार्टियों को नीचा दिखाने की कोशिश की है। उनके पास दोनों पार्टियों को छोड़कर पाकिस्तान के मुख्यमंत्री इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ को ज्वाइन कर लेना चाहिए।’' बता दें कि तहरीक-ए-इंसाफ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी है। इमरान खान फिलहाल पाकिस्तान के प्रधानमंत्री हैं। इमरान और सिद्धू के बीच दोस्ती जगजाहिर है। आए दिन सिद्धू अपने दोस्त इमरान खान की नीतियों और कार्यों की तारीफ करते रहते हैं।

गौरतलब है कि नवजोत सिंह सिद्धू पहले भाजपा पार्टी के अध्यक्ष थे। पार्टी से इस्तिफा देने के बाद सिद्धू ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। कांग्रेस में शामिल होने के बाद पार्टी ने उन्हें पंजाब विधानसभा चुनाव में टिकट दिया था। जिसके बाद वह कैप्टन सरकार में उन्हें मंत्री बनाया गया।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.