लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल के बीच उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री ओम प्रकाश राजभर को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने के बाद भाजपा विधायक और राज्य मंत्री अनिल राजभर को ओपी राजभर के सारे पदों की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंप दी है। अनिल राजभर के पास अब तक राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार का पद था।
उल्लेखनीय है कि शनिवार को ओम प्रकाश राजभर द्वारा भाजपा के खिलाफ विवादित बयान दिए जाने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल रामनाईक से राजभर को बर्खास्त करने की मांग की थी। जसके बाद सोमवार को राज्यपाल ने उन्हें बर्खास्त कर दिया। ओपी राजभर ने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दे देने की भी बात की थी। हालांकि योगी ने इनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया था। बता दें कि भाजपा से उनकी कई महीनों से अनबन चल रही थी।