F-16 के इस्तेमाल पर फंस गया पाकिस्तान, अमेरिका ने मांगा जवाब

Aazad Staff

Nation

भारत के खिलाफ F-16 लड़ाकू विमान का इस्तेमाल करना पाकिस्तान को महंगा पड़ रहा है। भारत के खिलाफ इस लड़ाकू विमान का इस्तेमाल अमेरिका और पाकिस्तान के बीच हुए करार का उल्लंघन है। इस मामले में अब अमेरिका पाक सरकार से जवाब मांग रहा है।

पाकिस्तान द्वारा भारत पर किए गए F 16 फाइटर जेट के इस्तेमाल पर  पाकिस्तान बुरी तरह से फंस गया है। अमेरिका ने पाकिस्तान को F16 फाइटर जेट देने से पहले इस बात को साफ कर दिया था कि वो इसका इस्तेमाल आतंकवाद के खिलाफ व अपने बचाव के लिए करेगा। लेकिन पुलवामा हमले के बाद एयर स्ट्राइक के दौरान पाकिस्तान ने F16 फाइटर जेट का इस्तेमाल भारतीय सैनिकों पर हमला करने के लिए किया।

हालांकि पाकिस्तान इस बात को कतई मानने को तैयार नहीं है कि उसने भारत के खिलाफ F16 फाइटर जेट का इस्तेमाल किया है वहीं भारत के पास इस बात का पुख्ता सबूत है कि पाक ने भारत के खिलाफ F16 फाइटर जेट का इस्तेमाल किया है और अब पाकिस्तान को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।  अमेरिका इस बात की जानकारी हासिल करने में जुटा हुआ है कि क्या पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ हवाई कार्रवाई(एयर स्ट्राइक) में F-16 लड़ाकू विमान का इस्तेमाल किया है।

F-16 की खासियत -

•    पाकिस्तान ने अमेरिका से खरीदे थे एफ-16 फाइटर जेट

 •    खराब मौसम में भी उड़ान भरने में सक्षम हैं ये जेट

•    सिंगल इंजन वाला लड़ाकू विमान है पाकिस्तान का एफ16  

•    विजिबिलटी में दूसरे विमानों से बेहतर परफॉर्मेंस

•    सुपरसोनिक मल्टीरोल फाइटर प्लेन है एफ-16

•    हवा से हवा में मार करने की क्षमता रखता है एफ-16 फाइटर

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.