अलीगढ़ हत्या कांड: सामना ने मोदी सरकार पर कसा तंज, कहा- बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ खोखलेपन का शिकार

Aazad Staff

Nation

अलीगढ़ हत्या कांड मामले को लेकर देश भर में आक्रोश की लहर है। अलीगढ़ प्रकरण में लोग सड़क पर उतर आए हैं। इस बीच शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में लिखा है कि ऐसा लगता है कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा खोखला हो चुका है।

अलीगढ़ में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली हैवानियत को लेकर देश भर में आक्रोश की लहर है। इन सबके बीच शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में पीएम मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कटाक्ष किया है। शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में पीएम मोदी की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नीति पर निशाना साधते हुए इसे खोखलेपन का शिकार बताया है। इसके साथ ही सामना में लिखा गया है कि लोकसभा चुनाव कि विजय का आनंदोत्सव ख़त्म हो गया हो तो अलीगढ़ में हुए दर्दनाक कांड की ओर केंद्र की मोदी सरकार और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ इस पर ध्यान दे। संपादकीय में लिखा गया है कि महज १० हजार रुपए की रकम अदा न करने का ऐसा नतीजा हो सकता है वो समझ से परे है।

शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में आगे लिखा है कि अक्षय कुमार ने अपनी भावनाओं को जाहिर करते हुए कहा है ‘मैं भयभीत और निराश हूं। ये वो दुनिया नहीं है, जो हम अपने बच्चों के लिए चाहते थे.’ यही पूरे देश की भावना है. सामना में लिखा है कि कांग्रेस के कार्यकाल में ‘निर्भया कांड’ हुआ. उस वक़्त जिन लोगों ने संसद नहीं चलने दी और महिला अत्याचार के विरोध में सरकार को कठोर कानून लागू करने के लिए विवश किया, वही लोग आज सत्ता में हैं।

बता दें कि अलीगढ़ के टप्पल में ३० मई को कुछ सनकी लोगों ने महज १० हजार रुपए के लिए ढ़ाई साल की बच्ची को अपना निशाना बनाया। मासूम बच्ची की शरीर को छत विक्षत कर दिया है। कहा जा रहा है कि बच्ची के साथ रेप भी हुआ है लेकिन फिलहाल पुष्टि नहीं है। इस संबंध में एफएसएल की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस घटना के बाद देश भर में आक्रोश है लोग आरोपियों के लिए कड़ी से कड़ी सजा की मांग कर रहे है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.