अक्षय तृतीया पर भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना भूगतना पड़ सकता है परिणाम

Aazad Staff

Festivals

अक्षय तृतीया के दिन दान का विशेष महत्व है, इस दिन लोग दान-धर्म कर पुण्य अर्जित करते हैं,  लेकिन दान देते समय सुपात्र के साथ-साथ स्वेच्छा, प्रेमभाव का भी बोध होना चाहिए। वरना सफलता मिलने की बजाय जीवन में नकारात्मकता आने लगती है।

अक्षय तृतीया के दिन खरीदारी का एक विषेश महत्व होता है। शुभ मंगल के लिए इस दिन कुछ न कुछ जरूर खरीदना चाहिए। इस दिन खाली हाथ घर वापस लौटने से कहा जाता है कि घर-परिवार में बरकत नहीं रहती। अक्षय तृतीया के दिन व्यक्ति को मुख्य बातों का ध्यान रखना चाहिए -

क्रोध न करें-

अक्षय तृतीया के दिन किसी के प्रति अपने दिल में क्रोध का भाव न रखें। अगर इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की आराधना करने के बाद कोई व्यक्ति अपने मन में दूसरों के लिए बुरे भाव रखता है, तो मां लक्ष्मी उसके पास कभी नही ठहरतीं।

खाली हाथ घर न जाएं-

अक्षय तृतीया के दिन शुभ फल प्राप्त करने के लिए सोने से बनी कोई वस्तु जरूर खरीदें। इस दिन घर खाली हाथ लौटना शुभ नहीं माना जाता है। यदि सोना खरीदना संभव न हो तो आप क्षमतानुसार किसी अन्य धातु से बनी अपनी जरूरत का सामान भी खरीद सकते हैं।

तुलसी की पत्तियां नहीं तोड़े  -

इस दिन तुलसी की पत्तियां नहीं तोड़नी चाहिए। यह दिन भगवान विष्णु का भी होता है। तुलसी भगवान विष्णु को प्रिय होती है। इसलिए इस दिन तुलसी तोड़ना अशुभ माना जाता है।

और ये भी पढ़े: जाने क्या है अक्षय तृतीया और इसका महत्व

साफ सफाई का रखे विषेश ध्यान -

इस दिन घर में लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए इस दिन साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। घर के हर कोने को साफ करना चाहिए। गंदे स्थान पर पूजा नही करनी चाहिए। माता के लिए नया स्थान भी लगा सकते हैं।

बड़ों का निरादर ना करें -

वैसे तो अपने से बड़ो का हमेशा आदर करना चाहिए लेकिन इस दिन अपने से बड़ो का भूल कर भी निरादर करना आपको भारी पड़ सकता है। इतना ही नहीं घर के बाहर आए व्यक्ति को खाली हाथ वापस लौटाना भी अशुभ माना गया है। इसलिए इस दिन जरूरी है कि आप अपनी सामर्थय के अनुसार कुछ भी वस्तु दान करें और बुजुर्गों का सम्मान करें।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.